बिहार में कांग्रेस सांसद को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस के सामने ही फोड़ा सिर

 पटना/कैमूर। सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार पर जानलेवा हमला हुआ। कैमूर के मोहनिया में सांसद मनोज राम पर हमला हुआ। ये घटना उनके भाई के स्कूल, सेंट जॉन इंटरनेशनल के पास हुई। पैक्स चुनाव के बाद निकल रहे जुलूस और स्कूल बस के ड्राइवर के बीच झड़प हो गई थी। बीच-बचाव करने गए सांसद को भीड़ ने घायल कर दिया। सांसद के सिर में चोट आई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सांसद को अस्पताल भेजा और स्कूल के बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाया।
कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर गांव के पास की घटना है। सासाराम से सांसद मनोज राम के भाई मृत्युंजय भारती इस स्कूल के मालिक हैं। पैक्स चुनाव के नतीजे आने के बाद विजयी जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान स्कूल बस के ड्राइवर और जुलूस में शामिल कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। ये कहासुनी मारपीट में बदल गई।
सांसद मनोज कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जुलूस को वहां से भेज दिया। हालांकि, कुछ देर बाद 8-10 लोग लाठी-डंडे और भाले लेकर स्कूल लौट आए और फिर से हंगामा शुरू कर दिया। सांसद मनोज कुमार दोबारा उन्हें समझाने गए, लेकिन इस बार उन पर हमला कर दिया गया। इस हमले में सांसद के सिर में चोट आई है।
सांसद के भाई मृत्युंजय भारती ने बताया कि मतगणना का रिजल्ट आने के बाद लोग जुलूस लेकर जा रहे थे। इसी में वह लोग बदमाशी करने लगे। हमारे बस के चालक को पीट दिए। सांसद महोदय जब आए तो किसी तरह समझा कर लोगों को यहां से भेज दिया। फिर बाद में आठ दस लोग लाठी डंडा और भाला लेकर विद्यालय के पास आए और बदमाशी करने लगे। जब सांसद महोदय समझाने के लिए गए तो उन पर हमला कर दिया। उनका सिर फट गया।
घटना की सूचना मिलते ही कैमूर एसपी, मोहनिया डीएसपी, मोहनिया एसडीएम समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सांसद मनोज कुमार को तुरंत मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया।
मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि भरीगांवा के लोगों से विद्यालय को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच में विवाद बढ़ा और मारपीट की गई। सांसद सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सांसद महोदय का उपचार चल रहा है। वहां पर एसपी सहित भारी संख्या में फोर्स तैनात है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना का वीडियो फुटेज भी पुलिस के पास है, जिसकी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे