प्रयागराज महाकुंभ 2025 का पुण्य,औरंगाबाद के कई लोगों के लिए बना दुःख

 इन परिवारों का दर्द रुला देगा

दीपक कुमार तिवारी

पटना/औरंगाबाद। प्रयागराज महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ में बिहार में औरंगाबाद जिले के दो लोगों की मौत हुई है। मृतका की पहचान 55 वर्षीय राजरानी देवी और 20 वर्षीय सोनम कुमारी के रूप में की गई है। राजरानी देवी गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के सोसुना गांव की रहने वाली थी। जबकि सोनम कुमारी हसपुरा थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव की निवासी थी।
मृतका राजरानी देवी के पुत्र जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी मां, रिश्तेदारों और गांव वालों के साथ प्रयागराज महाकुंभ गई थी। मौनी अमावस्या पर दोबारा स्नान करने के लिए मां रुक गई। साथ में कुछ परिजन भी थे। बुधवार को सुबह सूचना मिली कि मां की मौत भगदड़ में हो गई है। जिसके बाद परिजन औरंगाबाद से मृतका के पार्थिव शरीर लाने प्रयागराज गए हैं।
वहीं मृतका सोनम कुमारी के परिजनों ने बताया कि अपनी मां रजनी कुंवर के साथ सोनम कुंभ स्नान करने गई थी। जहां मंगलवार की रात को मची भगदड़ में उसकी मौत हो गई। प्रयागराज से अभी तक युवती का शव हसपुरा नहीं पहुंच सका है। युवती की भगदड़ में दबकर मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन शव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
उधर, प्रयागराज महाकुंभ अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने गई एक किशोरी बुधवार की दोपहर दो बजे से लापता हो गई है। परिजन उसे ढूंढ कर परेशान हो गए लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों ने बताया कि बच्ची औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के घोड़दौड़ निवासी अखिलेश सिंह की पुत्री रिशु कुमारी है।
गांव के कई लोगों के साथ सभी प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए थे और वापसी के क्रम में वह बिछड़ गई। इसकी सूचना प्रयागराज के गंगा थाना में दी गई है। किशोरी के गुम होने की सूचना मेले के सभी केंद्रों को दी जा चुकी है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रयागराज प्रशासन से किशोरी के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे