पटना में बच्ची से छेड़खानी करने वाले को भीड़ ने धुन डाला

 पटना। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के सब्जपुरा इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को भीड़ से बचाया और उसे गंभीर हालत में एम्स पटना में भर्ती कराया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बाढ़ निवासी रणधीर चौधरी के रूप में हुई है। मामला तब सामने आया जब आरोपी ने इलाके में एक घर में अकेली बच्ची को देखकर उसके साथ छेड़खानी की। इस दौरान बच्ची की मां दूध लेने गई हुई थी। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी, उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। डीएसपी फुलवारी शरीफ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके ठीक होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गुस्सा जताया और कहा कि ऐसे आरोपियों के साथ सख्ती से निपटा जाना चाहिए। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि कानून अपना काम करेगा।

  • Related Posts

    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    • By TN15
    • August 2, 2026
    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    • By TN15
    • August 2, 2026
    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    • By TN15
    • August 2, 2026
    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    • By TN15
    • August 2, 2026
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!