महाकुंभ से लौट रहे मोतिहारी के सटहां गांव निवासी 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत

मोतिहारी । महाकुंभ से स्नान कर लौटते समय गुरुवार सुबह गोरखपुर में तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों की पहचान पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सटाहा कचहरी टोला निवासी गोपालराय, उनकी पत्नी सोना देवी और तेजपुरवा निवासी अरविंद कुमार चौरसिया के रूप में की गई है। बता दें कि पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सटाहा कचहरी टोला निवासी गोपाल राय अपने पत्नी और तेजपुरवा निवासी अपने दोस्त अरविंद कुमार चौरसिया के साथ 28 जनवरी को महाकुंभ में स्नान करने कार से प्रयागराज गए थे। वहीं, गुरुवार को वापसी में गोरखपुर जिले के सिकरीगंज से पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के दौरान लिंक रोड पर सामने से आ रहे ट्रक के साथ भयानक टक्कर हो गई। वहीं, टक्कर की सूचना पर सिकरीगंज के थानाध्यक्ष ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु गोरखपुर भेजा है। इधर, घटना की सूचना प्राप्त होते ही मृतकों के गांव में चीख पुकार मच गई है। मृतक के परिजन सूचना प्राप्त होते ही गोरखपुर के लिए निकल गए हैं। बता दें कि दो दिन पूर्व भी महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे मोतिहारी के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे