लखीसराय हत्याकांड, प्रेमिका ने बताई वारदात की पूरी कहानी

 पटना/लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के बेला गांव में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। 25 जनवरी की रात एक लड़की के पिता ने उसकी प्रेमी की हत्या कर दी। प्रेमी संदीप (18 साल) लड़की से मिलने उसके घर आया था। लड़की के पिता धर्मराज ने दोनों को एक साथ देख लिया। गुस्से में आकर धर्मराज ने संदीप की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को जलाने की कोशिश की। फिर अधजले शव को नहर के किनारे दफना दिया। पुलिस ने बाद में अधजला शव बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़की को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में प्रेमिका ने अपने पिता की पूरी पोल पट्टी खोलते हुए आपबीती सुनाई।
लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके घर में किसी को भी उनके रिश्ते के बारे में नहीं पता था। सिर्फ़ संदीप के छोटे भाई को ही इस बारे में जानकारी थी। लड़की के मुताबिक, संदीप ने उसे फोन करके शाम को मिलने के लिए कहा था। संदीप ने कहा था, ‘आज शाम को मिलते हैं।’ उसने यह भी कहा था, ‘शाम को अगर मैं कॉल नहीं कर पाया तो तुम कॉल करना।’ संदीप के फ़ोन में रिचार्ज नहीं था, इसलिए लड़की ने शाम 6 बजे उसे फ़ोन किया। तब संदीप ने कहा, ‘अभी बात नहीं कर सकते हैं, मेरे भैया आ गए हैं।’
लड़की ने संदीप को मिलने से मना भी किया था। लेकिन संदीप मिलने पर अड़ा रहा। उसने कहा, ‘हम आज मिलेंगे।’ लड़की ने कहा, ‘हम कोशिश करेंगे।’ रात 9 बजे लड़की ने संदीप को फिर फ़ोन किया। उसने पूछा, ‘तुमने खाना खा लिया?’ संदीप ने भी उससे यही सवाल पूछा और कहा, ‘अभी बात नहीं कर सकते हैं। भैया जाग रहे हैं।’ इसके बाद संदीप ने कहा, ‘हम आज मिलेंगे। अगर तुम्हारी नींद पहले खुल जाए तो तुम कॉल करना, अगर मेरी नींद खुल जाएगी तो हम कॉल करेंगे।’ रात में लड़की उठी तो देखा कि संदीप का कॉल नहीं आया था। फिर उसने संदीप को कॉल किया।
लड़की ने बताया कि जब भी उसे रात में बाथरूम जाना होता था, तो वह अपने माता-पिता को बताती थी। उस रात भी उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाया। उसने संदीप को कॉल किया। करीब पांच मिनट बाद उसकी मां कमरे से बाहर आने लगीं। मां की पायल की आवाज़ सुनकर लड़की ने नल चला दिया। मां को लगा कि लड़की हाथ-मुंह धो रही है और थोड़ी देर में आ जाएगी। मां वापस कमरे में सोने चली गई। लड़की सीढ़ियों से ऊपर वाले रूम में संदीप के साथ चली गई।
इधर एक मिनट बाद जब लड़की नहीं आई तो उसकी मां फिर बाहर आई। उन्होंने देखा कि बाथरूम का दरवाज़ा खुला हुआ है और लड़की वहां नहीं है। मां सीधे लड़की के पिता के पास गई और उन्हें जगाया। पिता लड़की के दादा के पास गए। दादा ने कहा, ‘कहां जाएगी। घर के दरवाज़े बंद हैं। यहीं किसी कमरे में होगी।’ इसके बाद पिता ऊपर वाले कमरे में आ गए। वहां उन्होंने लड़की को संदीप के साथ देख लिया।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत