नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित

 नेताजी के विचारों को आत्मसात करने पर जोर

मुजफ्फरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में आज एआईडीएसओ और एआईडीवाईओ के संयुक्त तत्वावधान में कल्याणी चौक पर साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई।
सभा को संबोधित करते हुए एआईडीवाईओ के राज्य अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर हो रही राजनीति के नेताजी कट्टर विरोधी थे। वे आज़ादी के बाद एक समानता और न्याय आधारित समाजवादी समाज का निर्माण चाहते थे।
एआईडीएसओ के बिहार राज्य सचिव विजय कुमार ने युवाओं और छात्रों को नेताजी के विचारों को समझने और अपने अधिकारों के लिए जन आंदोलन संगठित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर एआईडीएसओ के जिला अध्यक्ष शिव कुमार, रूपा कुमारी, एआईडीवाईओ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार, किसान नेता काशीनाथ सहनी, लालबाबू राय, कुमोद राम, लालबाबू सहनी और हन्नु पटेल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला ?

    चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला ?

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी