कौशांबी पार्क पप्पू चौपाल पर

परेड द्वारा तिरंगा झंडा को दी गई सलामी

 राकेश जाखेटिया

खुशियों का खजाना लूटाने वाली कौशांबी पार्क पप्पू चौपाल पर पार्क प्रेमियों द्वारा अति उत्साहित वातावरण में 76 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया ! कार्यक्रम का प्रारंभ तिरंगा झंडा फहरा कर किया गया तथा कार्यक्रम स्थल पर एक परेड का आयोजन किया। श्री सुशील जैन पप्पू चौपाल के अध्यक्ष को पार्क प्रेमियों द्वारा तिरंगा झंडे के साथ साथ अधिकांश उपस्थित जन मानस ने सलामी दी ।
अशोक मंनुवाल व मुदित कुमार के नेतृत्व में देशभक्ति के गीत संगीत का कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम का संचालन मनीष जैन तथा गौरव वर्मा द्वारा किया गया।

क्षेत्रीय पूर्व पार्षद मनोज गोयल जी ने तिरंगा झंडे को सलामी देकर उत्तर प्रदेश सरकार की घोषित मुख्यमंत्री ग्रीड योजना को विस्तार से बताया जिससे कौशांबी निवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई । पार्क में और अधिक सुधार पर अनेको पार्क प्रेमी पर संवाद करते दिखाई दिए ।
चारों तरफ प्रयाग कुंभ मेले की चर्चा होती रहीं। क्षेत्रीय महिला टीम के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया तथा सभी से सीधा संवाद किया ।
चौपाल के अध्यक्ष सुशील जैन जी ने एक व्यक्तिगत वार्ता में बताया कि उनकी इच्छा हैं कि भविष्य में सभी टावर द्वारा ऐसे कार्यक्रमों में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जायेगा ।

कार्यक्रम की व्यवस्था देख रहे कमल गुप्ता , पवन गुप्ता , मनीष मनोदिया आदि के प्रयास की सभी ने प्रशंसा की ।
कार्यक्रम की अंत में गरमा गरम सूप, कचोरी, गुलाब जामुन एवं हेल्दी फूड्स आदि अनेकों स्वादिष्ट व्यंजनों का सभी ने का स्वाद लिया । योगेंद्र सिंह (जयपुरिया), एडवोकेट प्रमोद कुमार सिंह , सरदार जसपाल सिंह , सुरेंद्र सिंह, एडवोकेट के सी कौशिक, ललित जी, साई पूजा भंडार से शिवराज सिंह , रवि पटेल आदि अनेको गण मान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में शिरकत की ।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?