‘राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर संवाद

मुजफ्फरपुर। महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में सोमवार को “राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका” विषय पर संवादात्मक सत्र का आयोजन हुआ जिसमें बतौर मुख्य वक्ता विश्व मांगल्य छात्रसभा की अखिल भारतीय संगठक सुश्री श्रुति देशपांडे ने विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि नारी परिवार,समाज और राष्ट्र की आधारशिला है। हर नारी को जागरूक होना होगा । देश के महत्त्वपूर्ण पदों पर आसीन होना होगा। अपने कर्तव्य का निर्वहन करना होगा , तब देश विकसित होगा। संवाद सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ कनुप्रिया ने कहा कि देश हमें बहुत कुछ देता है, हम भी कुछ देना सीखें। देश है तो हम हैं। छात्राएँ देश की भविष्य हैं। वे देश को नया बना सकती हैं , उन्नत रूप दे सकती हैं। रामवृक्ष बेनीपुरी महाविद्यालय मुजफ्फरपुर के दर्शनशास्त्र की प्राध्यापिका डॉ रेणुबाला ने मुख्य अतिथि सुश्री श्रुति देशपांडे का परिचय दिया और राष्ट्र के विकास में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी जगेगी होगी तो राष्ट्र जागेगा। मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ राकेश रंजन ने नारी सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि नारी सशक्त होगी तो राष्ट्र सशक्त होगा। नारी विविध रूपों में राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान देती है।
सर्वप्रथम दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य महोदया डॉ कनुप्रिया ने मुख्य अतिथि सुश्री श्रुति देशपांडे एवं सह अतिथि डॉ रेणुबाला को शाँल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन बर्सर डॉ राकेश रंजन ने किया। मौके पर महाविद्यालय की छात्राएँ एवं शिक्षकों में डॉ किरण झा, डॉ कुमारी सरोज, डॉ शकीला अजीम, डॉ अनुराधा सिंह, डॉ निशिकांति, डॉ मीनाक्षी,डा एम सदफ , डॉ सगुफ्ता नाज़, डॉ निशि रानी, डॉ मंजुला वर्मा, डॉ राम दुलार सहनी, डॉ हरिशंकर कुमार, डॉ नवनीता कुमारी, डॉ अर्चना गुप्ता, डॉ पल्लवी, डॉ रचना कुमारी , डॉ रवि भूषण सिंह, डॉ विपिन कुमार आदि तथा शिक्षकेतर कर्मचारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!