अपनों द्वारा ठुकराए बुजुर्गों के लिए सपोर्ट बनेगी सोनू सूद की फिल्म फतेह

करनाल में सुख दुख के साथ संस्था ने बीड़ा उठाया सामाजिक बदलाव के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का
फिल्म अभिनेता सोनू सूद की फिल्म फतेह दस को होगी रिलीज, फिल्म की आय का बडा हिस्सा बुजुर्ग आश्रमों के लिए समर्पित होगा

करनाल, (विसु) : समाज में आ रहे बदलाव को नई फिल्म फतेह में दर्शाया गया हैं। यह फिल्म दस जनवरी को समूचे देश में रिलीज हो रही हैं । देश में मानवता और सेवा का प्रतीक बन चुके अभिनेता सोनू सूद की नई फिल्म फतेह 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। कोविड-19 के कठिन दौर में जब पूरा देश थम गया था, उस समय सोनू सूद ने अपने नेक कार्यों से मानवता की मिसाल पेश की और सिनेमा के पर्दे से निकलकर लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई। फतेह एक समाज को जागरूक करने वाली फिल्म है, जो देश में बढ़ती साइबर सुरक्षा जैसी समस्या पर आधारित है। यह फिल्म न केवल एक मनोरंजन है, बल्कि एक संदेश है जो हमारे समाज के लिए अत्यधिक प्रासंगिक है। करनाल के निवासी और सोनू सूद के कार्यों से अत्यधिक प्रेरित प्रवेश गाबा ने यह निर्णय लिया है कि वे अपनी संस्था (सुख दुख दे साथी सभा) और परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर यह फिल्म देखेंगे। साथ ही, उन्होंने देशभर के संस्थानों के मालिकों, संगठनों और देशवासियों से अपील की है कि वे भी इस फिल्म को सफल बनाने के लिए आगे आएं। इस फिल्म से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा वृद्धाश्रमों में दान किया जाएगा। यह पहल न केवल मनोरंजन को समाज सेवा से जोड़ती है, बल्कि यह दर्शाती है कि सोनू सूद जी अपनी हर पहल में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। इस अवसर पर शिब शर्मा समर्थ डाबर हरसिमरन बधवा,मोहित कुमार, प्रवेश गाबा, सतीस कौच शर्मा राहुल कौशिक मोहित चावला उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा