गोपालगंज से गया था थाइलैंड, और पहुंच गया म्यांमार

 जानें चीनियों के हथकंडे में कैसे फंसा बिहार का लाल

 पटना। बिहार के गोपालगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोपालगंज के वाहिद रौशन ( 23 ) पिछले 3 महीने से म्यांमार में बंधक बने हैं। वाहिद रोशन के परिजनों का आरोप है कि म्यांमार में बंधक बनाए कुछ लोग उनसे साइबर फ्रॉड के लिए दबाव बना रहे हैं। वाहिद रोशन को गोपालगंज से 26 अक्टूबर को थाईलैंड के लिए भेजा गया था। काम के सिलसिले में थाईलैंड गए वाहिद रोशन को 700 डॉलर में किसी चीनी युवक ने म्यांमार में बेच दिया था। और वहीं पर उसे चीनी लोगों के द्वारा ही बंधक बनाकर साइबर अपराध जैसे घटनाएं कराई जा रही है। वाहिद रोशन के चचेरे भाई सऊद अली को भी म्यांमार में बंधक बनाकर रखा गया है। जिसे साइबर अपराध करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। उनके साथ मारपीट की जाती है। जबरन टॉर्चर कर कॉल कराया जाता है।
जानकारी के मुताबिक वाहिद रौशन के पिता का नाम रोशन अली है। वे हथुआ के फतेहपुर गांव के रहने वाले हैं। 50 वर्षीय रोशन अली ने बताया कि 26 अक्टूबर 2024 को उन्होंने अपने बेटे वाहिद रोशन और भतीजे सऊद अली को यूपी के एक एजेंट के जरिए एक लाख बीस हजार रुपये देकर थाईलैंड भेजा था। काम के सिलसिले में थाईलैंड गए उनके बेटे और भतीजे को बाद में किसी चाइनीज एजेंट ने म्यांमार में भेज दिया। और उनके बेटे और भतीजे से साइबर अपराध जैसी घटनाएं कराई जा रही है।
रोशन अली का दावा है उनके बेटे के अलावा गोपालगंज और बिहार के अलावा सैकड़ों पाकिस्तानी और नेपाली युवक बंधक बने हैं। जिसे साइबर अपराध जैसी घटनाएं कराई जा रही है। रोशन अली ने अपने बेटे और भतीजे की घर वापसी को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन से लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी तक गुहार लगा चुके हैं। उन्होंने बेटे की वापसी को लेकर सब सक्षम जगहों पर मेल और स्पीड पोस्ट भी किया है।
रोशन अली के घर वाले का रो-रोकर बुरा हाल है। वे रोज अपने बेटे की घर वापसी को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन के दफ्तर का चक्कर काट रहे हैं। रोशन अली ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे की जिंदगी को बचा लिया जाए। उन्होंने बताया कि जिन युवकों से साइबर अपराध कराया जाता है। अगर वे ऐसे करने से इनकार करते हैं तो उसे टॉर्चर किया जाता है। उन्हें सिर्फ एक वक्त का खाना दिया जाता है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि म्यांमार में कई लड़के और लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है। जिसे जबरन साइबर फ्रॉड की घटनाएं कराई जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?