शकूराबाद: मिट्टी खपरैल का मकान गिरा, परिवार ने भागकर बचाई जान

 शकूराबाद। शकूराबाद प्रखंड के घेजन-शकूराबाद रोड स्थित एक मिट्टी और खपरैल से बने मकान के गिरने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। यह घटना बीते रात्रि लगभग 8 बजे हुई, जब रवींद्र कुमार यादव और उनका परिवार घर में मौजूद थे। रवींद्र कुमार यादव का मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इस घटना के समय परिवार खाना खा रहा था। जैसे ही मकान में कंपन और मिट्टी गिरने की शुरुआत हुई, परिवार तुरंत बाहर भागा, जिससे उनकी जान बच सकी। हालांकि, इस हादसे में घर में रखा बर्तन, चौकी, और अन्य सामान नष्ट हो गया।रवींद्र कुमार यादव ने बताया, “हमलोग खाना खा रहे थे और उसी समय घर गिरने लगा। अगर हम सो रहे होते तो निश्चित रूप से कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी।”रवींद्र कुमार ने बताया कि वे गरीब परिवार से हैं और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी तक उन्हें कोई लाभ नहीं मिल सका है।घटना में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन सामान का नुकसान परिवार के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर रहा है। रवींद्र कुमार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें दोबारा सिर छुपाने के लिए एक सुरक्षित आवास मिल सके। इस घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है। अब देखना यह है कि पीड़ित परिवार को कब और कितना राहत मिलता है।

  • Related Posts

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    पश्चिम चम्पारण/चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने संवाददाताओं से…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के बाद अब बहराइच के दरगाह में बड़े घोटाले का आरोप, जांच की मांग तेज

    • By TN15
    • June 20, 2026
    राम मंदिर के बाद अब बहराइच के दरगाह में बड़े घोटाले का आरोप, जांच की मांग तेज

    उद्धव के बाद अब शरद पवार गुट में टूट की बारी? पार्टी ने माना 

    • By TN15
    • June 20, 2026
    उद्धव के बाद अब शरद पवार गुट में टूट की बारी? पार्टी ने माना 

    SC-ST नहीं हैं तो भी मिलेगा फायदा, जानिए जनरल छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप

    • By TN15
    • June 20, 2026
    SC-ST नहीं हैं तो भी मिलेगा फायदा, जानिए जनरल छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप

    यूपी बीजेपी की नई टीम पर मंथन पूरा! पंकज चौधरी की वापसी के बाद कभी भी हो सकता है ऐलान

    • By TN15
    • June 20, 2026
    यूपी बीजेपी की नई टीम पर मंथन पूरा! पंकज चौधरी की वापसी के बाद कभी भी हो सकता है ऐलान

    अलनीनो ने बढ़ाई किसानों की टेंशन! यूपी में 2015 जैसे हालात के संकेत, सूखे और महंगाई का खतरा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    अलनीनो ने बढ़ाई किसानों की टेंशन! यूपी में 2015 जैसे हालात के संकेत, सूखे और महंगाई का खतरा

    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    • By TN15
    • June 20, 2026
    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन