दिल्ली में देखने को मिलेंगे पीएम मोदी और केजरीवाल के और दांव पेंच 

चरण सिंह 

दिल्ली विधानसभा की भले ही अभी घोषणा न हुई हो पर बीजेपी, कांग्रेस सत्तारूढ़ पार्टी आप ने पूरी तरह से तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी जहां फ्री की योजनाओं पर जोर दे रहे है वहीं बीजेपी केंद्र की योजनाओं के साथ ही अरविन्द केजरीवाल टीम को घेर रही है। बीजेपी दिल्ली चुनाव के प्रति कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पीएम मोदी अभी से चुनावी प्रचार में जुट गए हैं। पीएम मोदी ने अशोक विहार में रैली कर दिल्ली के लोगों को हजारों की सौगात दी।

पीएम मोदी ने जिस तरह से आयुष्मान योजना को लेकर केजरीवाल को जमकर घेरा। पीएम मोदी के आयुष्मान योजना को जोर देने का मतलब यह है कि इन विधानसभा चुनाव में बीजेपी चिकित्सा के मामले में आप सरकार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ को लेकर बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है। बीजेपी की रणनीति है कि केंद्र की योजनाओं के नाम पर दिल्ली का चुनाव जीत लिया जाए। दरअसल अरविंद केजरीवाल ने फ्री की योजनाओं के दम पर दिल्ली कब्ज़ा रखी है। केजरीवाल दिल्ली में शिक्षा और चिकित्सा को बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है। बीजेपी की परेशानी यह है कि वह अरविंद केजरीवाल की काट ढूंढ नहीं पा रही है। केजरीवाल ने बिजली-पानी तो फ्री कर ही रखा है। महिलाओं के लिए बसों में सफर भी फ्री कर रखा है। अब एक हजार तो चुनाव के बाद में तो 2100 रुपए प्रतिमाह देने के ऐलान  केजरीवाल ने कर दिया है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि जब परिवार की प्रत्येक महिला को 2100 रुपए केजरीवाल देंगे तो फिर उन्हें कौन हरा सकता है ?

अरविन्द केजरीवाल की सक्रियता तो देखिये कि प्रधानमंत्री भाषण देकर निपटे ही थे कि केजरीवाल ने  बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री को ललकार दिया।
उन्होंने पीएम मोदी पर तमाम आरोप जड़ दिए। केजरीवाल ने कहा दिया कि प्रधानमंत्री प्रचंड बहुमत वाली सरकार को गाली दे रहे हैं। उनका यह कहना था कि यदि बीजेपी 5000 मोहल्ला क्लीनिक बनवाती तो आम आदमी पार्टी को कौन पूछता ? हालांकि प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित एक व्यक्ति ने यह भी बोल दिया कि उसका इलाज नहीं किया गया। मतलब उनकी प्रेस कांफ्रेंस में उनकी मोहल्ला क्लीनिक योजना का पलीता लगा दिया। दरअसल इस बार दिल्ली में हर हथकंडे अपनाये जाने वाले हैं। अभी बीजेपी फ्री की योजनाओं की घोषणा करने वाले हैं।
  • Related Posts

    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    चरण सिंह  फ़्रांस में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन…

    Continue reading
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    हर रोज खबरें मिल रही है कि ‌…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?