बिहार में बढ़े सियासी पारा के बीच सामने आई खास तस्वीर

चाचा-भतीजा की पिक्चर क्या कहती है?

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार में लालू प्रसाद के बयान के बाद बढ़े सियासी पारा के बीच एक खास तस्वीर सामने आई है। यह राज्यपाल के शपथ ग्रहण की तस्वीर है, जिसमें चाचा-भतीजा की जोड़ी एक साथ नजर आई है। तेजस्वी यादव अपने चाचा यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे हैं तो चाचा नीतीश कुमार उनका हाथ पड़कर उनके अभिवादन को स्वीकार करते दिख रहे हैं। चाचा-भतीजा की तस्वीर सामने आने के बाद उसके मायने निकाले जा रहे हैं।
दरअसल, बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के पलटी मारने के कयास लगाए जा रहे हैं। नए साल की शुरुआत के साथ ही आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार को खुला ऑफर देकर सियासी पारा को हाई कर दिया है। लालू ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार अगर महागठबंधन में आते हैं तो उनका स्वागत करेंगे। लालू के इस बयान के बाद तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि जेडीयू और बीजेपी ने कहा है कि लालू ऐसे ही कुछ-कुछ बोलते रहते हैं।
इसी बीच राजभवन में आयोजित राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह की एक खास तस्वीर सामने आने के बाद तस्वीर के मायने निकाले जा रहे हैं। इस तस्वीर में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाथ जोड़कर प्रणाम करते दिख रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार तेजस्वी के हाथ को पकड़कर उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। तेजस्वी के बगल में स्पीकर नंदकिशोर यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और दूसरी तरफ जेडीयू कोटे के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव खड़े दिख रहे हैं।
इस खास तस्वीर में जिस तरह से दोनों चाचा-भतीजा एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं, उसको लेकर तरह तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। लालू के ऑफर के बाद नीतीश कुमार क्या करेंगे यह किसी को पता नहीं है। यही वजह है कि लोग अपने-अपने हिसाब से सियासी आकलन करने में जुटे हुए हैं। बता दें कि नए साल के शुरुआत के साथ ही लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का खुला ऑफर दे दिया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं, अगर आते हैं तो पिछली गलतियों को माफकर गले लगा लेंगे।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?