उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऐसे ही दूसरे नेताओं से अलग नहीं माना जाता है। योगी कुछ ऐसा करते हैं जो दूसरों से भिन्न होता है, एक अलग से संदेश जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार की ओर से तो सात दिन का शोक घोषित किया गया है। साथ ही योगी आदित्यनाथ ने अलग से उत्तर प्रदेश में राजकीय शोक घोषित कर दिया। योगी आदित्यनाथ ने आदेश पारित कर दिया कि प्रदेश में कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। दरअसल प्रख्यात अर्थशास्त्री रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व ऐसा रहा है कि न केवल कांग्रेसी बल्कि दूसरे दलों के नेता भी उनका बहुत सम्मान करते रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रदेश में अलग से शोक घोषित कर अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। योगी आदित्यनाथ ऐसे नेता हैं जो न केवल समाजवाद के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया को मानते हैं बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं।







