स्कूल में गबन करने वाले हेडमास्टर जाने लगे जेल!

 छात्रवृत्ति और पोशाक योजना में गड़बड़ी की मिलने लगी सजा

 दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले से एक स्कूल में गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में शिक्षा विभाग के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला जिले के गोरा बौराम प्रखंड क्षेत्र के अधलाइजर गांव के मध्य विद्यालय से जुड़ा हुआ है। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामभरोसे प्रसाद पर पांच लाख 91 हजार रुपये के गबन का आरोप लगा था। इस मामले में घनश्यामपुर थाना पुलिस ने पूर्व प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ये मामला 2022 का है। प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि उन्होंने विद्यालय विकास मद और बच्चों के पोशाक, छात्रवृत्ति योजना की राशि में गबन किया था। आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ स्कूल के एक शिक्षक संजय पासवान ने गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले एक बार आरोपी प्रधानाध्यापक जेल जा चुके है। जेल जमानत मिलने के बाद वह फिर से स्कूल में पढ़ा रहे थे।
पोशाक और छात्रवृत्ति योजना में गबन का आरोप लगने के बाद शिक्षा विभाग ने हेडमास्टर के खिलाफ जांच कराया था। उसके बाद पाया गया कि स्कूल के छात्रवृत्ति और पोशाक मद से 5 लाख 91 हजार रुपये का गबन किया गया है। उसके बाद पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक साल पहले हेडमास्टर को कोर्ट से जमानत मिल गई। उसके बाद वो दोबारा स्कूल में पढ़ाने के लिए आने लगे। इस बीच पुलिस ने एक बार फिर उनकी गिरफ्तारी कर ली है।
पूरे मामले में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि अधलायर मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रामभरोसे प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शिक्षा विभाग के आदेश पर ये कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इस कार्रवाई से जिले के अन्य स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कार्रवाई सही की गई है। कई स्कूलों में घोटाला चल रहा है।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….