वैशाली के विवेकानंद चौधरी ने न्यायिक सेवा में रचा इतिहास

मुज़फ्फरपुर में दिया योगदान

मोहन कुमार सुधांशु

वैशाली। वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड के आदमपुर गांव के रहने वाले विवेकानंद चौधरी ने 32वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वे मुज़फ्फरपुर में न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें और उनके माता-पिता को सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान विवेकानंद चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, डॉ. श्यामनंदन चौधरी और सुनीता चौधरी, को देते हुए कहा, “स्वामी विवेकानंद की बात ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक मत रुको’ ने मुझे प्रेरित किया।”

इस अवसर पर जिला पार्षद रूबी कुमारी, सरपंच रामविलास राम, शिक्षक अशोक चौधरी, और दर्जनों अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर विवेकानंद और उनके परिवार को सम्मानित किया।

ग्रामीणों ने इस सफलता को पंचायत और जिले के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने युवाओं से विवेकानंद की लगन और मेहनत से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!