घर में घुसकर युवक को गोलियों से भूना

 बैक टू बैक मारी 12 गोली -हत्या की वारदात से हड़कंप

 आरा। भोजपुर जिले में सुबह सुबह घर में घुस कर हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को ताबड़तोड़ 12 गोलियां दाग दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। हत्या की इस वारदात से हड़कंप मच गया।
घटना भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयभानपुर गांव की है। सुबह-सुबह हत्या की इस वारदात से इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। बताया जाता है कि पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।
हत्या की सूचना जैसे ही भोजपुर एसपी मिस्टर राज को मिली वह फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि अपराधियों द्वारा 3 वर्ष पूर्व भी युवक को गोली मारी गई थी लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया था।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय विजय शंकर सिंह है, जो अपने चाचा के घर पर था और वहीं गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्ट के दौरान युवक के शरीर से 5 गोलियां निकाली गई है। पुलिस को धरनास्थल से 1 पिस्टल और एक खोखा बरामद हुआ है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार