पटना में पिता ने पुत्री से की रेप की कोशिश

 बंधक बनाकर रखा -एफआईआर दर्ज

 पटना। राजधानी पटना में रविवार देर रात को महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। पिता पर आरोप है कि उसने अपनी बेटी के साथ रेप करने का प्रयास किया और उसे जबरन बंधक बनाकर रखा, इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बेटी का आरोप है कि पिता की नीयत पहले से ही खराब थी। लगातार संबंध बनाने का दबाव दे रहा था। पिछले कई महीनों से घर में जबरन बंधक बना रखा था। कहीं बाहर निकलने भी नहीं दे रहा था। फिलहाल पुलिस ने मां-बेटी को रेस्क्यू कर लिया है। सदर एएसपी अभिनव ने इस घटना की पुष्टि की है। मां और बेटी काफी दिनों से पिता की हरकतों से परेशान थी। लेकिन, कोई चारा नहीं चल रहा था। पटना पुलिस को इसकी सूचना मिली। मामला डीआइजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा के संज्ञान में मामला आया। इसके बाद उनके निर्देश पर टीम गठित कर के आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई की गई। मां बेटी को थाने लाकर उनसे पूरी घटना के बारे में जानकारी ली गई। एएसपी सदर अभिनव ने बताया कि पिता पूर्व में भी इस तरीके की घटना को अंजाम दे चुका है। बेटी ने पूछताछ में ये सारी चीजें बताई हैं। फिलहाल आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!