अमित शाह ने संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है : मनोज

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने बाबा साहब पर की गई टिप्पणी की निंदा की

द न्यूज फिफ्टीन
बिजनौर। भारतीय सोशलिस्ट मंच बिजनौर ने गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह द्वारा बाबा साहब डा० भीमराव अंबेडकर पर की अपमान जनक टिप्पणी की घोर निंदा की। मंच के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि देश के सर्वोच्च सदन मेंं जिस तरह से गृहमंत्री अमित शाह ने भारत रत्न, संविधान निर्माता डा० भीमराव अंबेडकर जी का उपहास उड़ाया, उससे करोड़ों देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
सोमवार को भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यकर्ता प्रातः 10:30 बजे नुमाइश ग्राउंड (प्रदर्शनी पार्क) पर एकत्रित हुए और पैदल मार्च करते हुए, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अमर रहें के नारे लगाते हुए जिला मुख्यालय पहुंचें। वहां उन्होंने राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में बोलते हुए भारतीय सोशलिस्ट मंच के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि अब किसी भी सूरत में बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान। मनोज कुमार ने कहा कि गृहमंत्री जी जान लें कि हम और हमारा समाज व देश के करोड़ों लोग इस अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। भारत सरकार के गृहमंत्री ने देश के सर्वोच्च सदन में बाबा साहब को अपमानित करने वाला जो ब्यान दिया है वह देश की सर्वोच्चतम संवैधानिक संस्था है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाया गया संविधान की ताकत है जो देश के भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक, भिन्न-भिन्न भाषाओं, भिन्न-भिन्न धर्मों और भिन्न-भिन्न विश्वासों के लोगो को आपस में जोड़े हुए हैं किसी एक विश्वास को थोपने से देश को कमजोर करना होगा और मजहब की राह पर धकेलना होगा। भारतीय सोशलिस्ट मंच मांग करता है गृहमंत्री अमित शाह ने संवैधानिक मर्यादाओं का घोर उल्लंघन किया है। इसलिये नैतिक रूप से उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है, अमित शाह तत्काल अपना गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें।
ज्ञापन देने वालों मे मनोज राजपूत प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश, मनोज कुमार जिला अध्यक्ष बिजनौर, पवन कुमार मीडिया प्रभारी बिजनौर, इंजीनियर भूपेंद्र सिंह पूर्व प्रत्याशी विधानसभा नजीबाबाद, मुसैब सिद्दीकी ब्लॉक अध्यक्ष आयरा, महेश कुमार, वीरेंद्र कुमार जिला सचिव बिजनौर, जीवन सिंह जिला सचिव बिजनौर, राजू पाल मुजफ्फर नगर, डा० योगेंद्र चौधरी आदि रहे।

  • Related Posts

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    अयोध्या राम मंदिर में चंदे में कथित हेरफेर…

    Continue reading
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से पुलिस की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन