जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु समिति की समीक्षा बैठक

ऋषि तिवारी
नोएडा। जनपद के पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण कराने एवं शासन द्वारा सैनिकों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं का पात्र सैनिकों तक शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आज डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों के सम्मुख आ रही समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी को भूमि विकास, ग्राम की सड़कों की मरम्मत, जलभराव की समस्या, पुलिस, बैंक से ऋण, पेंशन, शिक्षा, आर्थिक अनुदान, रोजगार, स्वास्थ सेवाओं सम्बन्धी समस्या तथा अन्य समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पूर्व सैनिकों की आज जो समस्या प्राप्त हुयी है, उनका निस्तारण समयबद्धता के आधार पर करते हुये रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करेंगे।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा सैनिकों के हितार्थ जो जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, उनका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए पात्र सैनिकों तक शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने की कार्रवाई करें, ताकि जनपद का कोई भी पात्र सैनिक योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी से कहा कि बैठक में आज जो अधिकारीगण अनुपस्थित रहे उनका एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई कराते हुए उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी गौतम बुद्ध नगर कर्नल कपिल कत्याल(अ0प्रा0) व सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों व पूर्व सैनिकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?