अमित शाह की टिप्पणी पर टीएमसी का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा

रानीगंज – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. बी.आर. आंबेडकर पर की गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रानीगंज सहित विभिन्न स्थानों पर जोरदार प्रदर्शन किया। रानीगंज के तारबांग्ला मोड़ पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर अमित शाह के खिलाफ विरोध जताया और उनका पुतला जलाकर इस्तीफे की मांग की।
रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष रुपेश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बोरो चेयरमैन मुज्जमिल साहज़ादा,सदन कुमार सिंह,संदीप भालोटिया, आशीष घोष,अजय मंडल,नियाज अहमद असरफ खान, गुड्डू खान,सागर मुख़र्जी,भी मौजूद थे। उन्होंने केंद्र सरकार और अमित शाह पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां न केवल डॉ. आंबेडकर का अपमान हैं, बल्कि समाज में भेदभाव और असंतोष फैलाने की साजिश हैं।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अमित शाह से माफी मांगने और तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अमित शाह की टिप्पणी से डॉ. आंबेडकर जैसे महान नेता की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। टीएमसी नेता रुपेश यादव ने कहा डॉ. आंबेडकर देश के संविधान निर्माता हैं और उनकी छवि को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को माफी मांगनी चाहिए। अमित शाह की टिप्पणी निंदनीय है और हम इसके खिलाफ हर मंच पर आवाज उठाएंगे।
वहीं बोरो चेयरमैन मुज्जमिल साहज़ादा ओर
सदन कुमार सिंह ने कहा,डॉ. आंबेडकर जैसे महान नेता का अपमान केवल भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और ऐसे बयानों के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे।
प्रदर्शन में स्थानीय सामाजिक संगठनों और अन्य राजनीतिक दलों ने भी अपना समर्थन दिया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के सम्मान में इस तरह के किसी भी अपमानजनक बयान का कड़ा विरोध करने का आश्वासन दिया।
रानीगंज में टीएमसी का यह विरोध प्रदर्शन डॉ. आंबेडकर के सम्मान की रक्षा के लिए एक मजबूत संदेश था। अमित शाह की टिप्पणी ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर गहरी प्रतिक्रिया दी है। टीएमसी ने इस मुद्दे को लेकर आगामी दिनों में और बड़े विरोध प्रदर्शन करने का संकेत दिया है।

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    उत्तर प्रदेश में अयोध्या में राम मंदिर में…

    Continue reading
    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    कोटा में गुरुवार (18 जून) की सुबह इंदौर-जोधपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा