भारत विकास परिषद ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल और शीत वस्त्र

रानीगंज – भारत विकास परिषद की ओर से आज रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में एक कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल के साथ टोपी और मोजे भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रदीप बाजोरिया,पवन बाजोरिया, डॉक्टर अरुपानंद पाल,विवेकानंद सेवा केंद्र आश्रम के स्वामी सुब्रतोंनंद महाराज,बासुदेव गोस्वामी,अरुनमोई कुंडू,पिंटू गुप्ता,राजेश गनेड़ीवाल और समीर राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान भारत विकास परिषद रानीगंज शाखा के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके दिवंगत पिता राम अवतार बाजोरिया की स्मृति में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए ऐसे आयोजन लगातार करती रहती है।
उन्होंने जानकारी दी कि भारत विकास परिषद की पूरे देश में 1300 से अधिक शाखाएं हैं, जो संपर्क,सहयोग,सेवा,संस्कार और समर्पण के पांच सिद्धांतों पर कार्य करती हैं। इसके तहत समाज में जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। हाल ही में बिहारीनाथ में भी भारत विकास परिषद की ओर से 200 जरूरतमंदों को कंबल और अन्य शीत वस्त्र वितरित किए गए थे।
यह आयोजन परिषद के सेवा और समर्पण भाव को दर्शाता है और जरूरतमंदों की मदद के लिए उसकी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करता है।

  • Related Posts

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस…

    Continue reading
    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    चुनाव आयोग के खिलाफ मनमानी के खिलाफ हो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश