वोटबैंक की राजनीति ने भगवान और अम्बेडकर के बीच ही बहस छिड़वा दी!

चरण सिंह 
भले ही विधानसभा और लोकसभा में शीतकालीन सत्र चल रहा हो पर किसी भी सदन में रोजगार, महंगाई, किसान-मजदूर की बात नहीं हो रही है। बात हो रही है ऐसे मुद्दे की, जिससे वोटबैंक प्रभावित होता हो। यह वोटबैंक की राजनीति ही है कि उत्तर प्रदेश में राम और बाबर तो केंद्र में भगवान और अम्बेडकर के नाम के बीच बहस छिड़वा दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में जहां राम और अल्लाह को लेकर जय श्रीराम और अल्लाहु अकबर नारे की चर्चा हुई तो दिल्ली राज्यसभा में भगवान और अम्बेकडर के बीच बहस छिड़ गई है।
दरअसल गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में भाषण देते हुए यह बोल दिया कि आजकल अम्बेडकर बोलना फ़ैशन हो गया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि जितनी बार अम्बेडकर बोलते हो यदि उतनी बार भगवान का नाम ले लेते तो सात जन्मों में स्वर्ग मिल जाता। विपक्ष ने अमित शाह के इस बयान को मुद्दा बना लिया है।
कांग्रेस ने इसे बाबा साहेब का अपमान बताकर अमित शाह से माफ़ी मांगने की मांग करते हुए आंदोलन छेड़ दिया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इसे बीजेपी अहंकार बता रहे हैं। आज़ाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद ने भी इसकी निंदा की है। मामले को बिगड़ते देख पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर बाबा साहेब का सबसे अधिक अपमान करने का आरोप लगाया है।
 हालांकि बाद में अमित शाह ने मामले को संभालते हुए यह भी कहा कि अम्बेडकर ने एससी एसटी के साथ व्यवहार ठीक न होने के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अम्बेडकर नेहरू सरकार की नीतियों और अनुच्छेद 370 से खुश नहीं थे।
ऐसे में प्रश्न उठता है कि यह जो बहस देश में चल रही है इससे किसका भला हो रहा है। जनप्रतिनिधि किसी का भी नाम ले पर उसका पहला कर्तव्य अपने क्षेत्र के लिए काम करना होता है। उसकी कार्यशैली और गतिविधियों में देशभक्ति होनी चाहिए। राजनीतिक दल ऐसे किसी मुद्दे को पकड़ लेते हैं, जिससे किसी विशेष वर्ग की भावनाएं आहत होती हों। अम्बेडकर ऐसा नाम है जिससे दलितों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। लोकसभा चुनाव में संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को काफी फायदा हो गया था। अब विपक्ष का प्रयास होता है कि सत्ता पक्ष का कोई मामला संविधान से जोड़ दिया जाए जिससे दलितों की भावनाएं जुड़ जाएं। ऐसे ही सत्ता पक्ष का प्रयास होता है कि किसी तरह से माहौल हिन्दू मुस्लिम का हो जाए। हिन्दू एकजुट होकर उन्हें वोट दे दें।
  • Related Posts

    भारत को ‘निर्वाचित निरंकुशता’ के रूप में क्यों आंका गया है?
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    एस आर दारापुरी  भारत को लंबे समय तक…

    Continue reading
    बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    बच्चे किसी भी राष्ट्र का भविष्य होते हैं।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    • By TN15
    • June 15, 2026
     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    • By TN15
    • June 15, 2026
    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी