कर्म करें, मेहनत करें और विपरीत हालात में संयम रखें : कल्याण

जिला स्तरीय गीता महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

करनाल, विसु। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा है कि गीता का उपदेश कोई साधारण उपदेश नहीं है। गीता का सार कर्म प्रधानता है। मनुष्य को कड़ी मेहनत के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए और विपरीत हालात में भी संयम रखना चाहिये।

विधानसभा अध्यक्ष आज यहां डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय गीता महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ व श्रीमद् भागवत की आरती से की गई। मुख्य अतिथि ने भी यज्ञ में आहुति डाली। इसके बाद उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन और उनका अवलोकन किया।

श्री कल्याण ने इस मौके पर कहा कि आज न केवल करनाल बल्कि पूरे विश्व में गीता महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। यह देश और प्रदेश के लिये गौरव की बात है कि गीता महोत्सव पूरे विश्व में छाया हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध में गीता का उपदेश दिया। गीता का ज्ञान-कर्म प्रधानता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के साथ-साथ उनके चरित्र से खुद को जोडक़र आगे बढऩा चाहिये।

उन्होंने कहा कि जीवन क्षेत्र में कठिनाइयां/परेशानियां बहुत आयेंगी लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी संयम रखते हुए मेहनत के साथ कर्म करने चाहिए, नतीजे की परवाह किये बिना। विद्यार्थियों से कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए अथक प्रयास करें और जीवन में आगे बढ़ें।

इस मौके पर प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों के अलावा कृषि, हैफेड, जेल, आयुष, वन और बागवानी विभाग की ओर से 25 स्टाल्स लगाये गये। इन पर स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों और सरकार की विभिन्न योजनाएं प्रदर्शित की गईं। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों के अलावा स्कूली बच्चों द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। हरियाणवी कलाकार ईश्वर शर्मा एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत किए गए मयूर नृत्य, कृष्ण सुदामा नृत्य, श्री कृष्ण पर आधारित गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। भांगड़ा की प्रस्तुति काफी आकर्षक रही। तन्नु शर्मा की टीम से जुड़े बच्चे पूरव द्वारा हरियाणा गीत पर प्रस्तुत नृत्य की शानदार प्रस्तुति से हाल तालियों से गूंज उठा। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार, उपमंडल अधिकारी (नागरिक)अनुभव मेहता, नगराधीश शुभम, डीआईपीआरओ मनोज कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठकराल, उप जिला शिक्षा अधिकारी ज्योत्सना मिश्रा, सीएमओ डा. लोकवीर, पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, जीओ गीता संस्था से श्याम बतरा, पूर्व पार्षद राजेंद्र सिरसी, ईशा चौधरी, सर्वजीत कौर, मनमोहिनी, तन्नु शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading
    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राहुल गांधी एवं अभिजीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान