लाखों की हुई चोरी का मामला अभी तक नहीं हुआ साफ

पुलिस प्रशासन द्वारा चोर को पकड़ लेने के दावे के बाद भी माल बरामद करने में, नाकामयाब, आर डब्ल्यू ए टीम ने दिया विधायक को ज्ञापन

देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 की आर डब्लू ए टीम सोसायटी में हुई चोरी को लेकर क्षेत्रीय विधायक पंकज सिंह से मिली।
बीते 22 जुलाई को पॉकेट सात में एक साथ कयी घरों में हुई चोरियों के संबंध में एक ज्ञापन दिया। आर डब्लू ए की टीम ने बताया कि हमारी सोसाइटी के चार फ्लैटों से लाखों की चोरी हुई थी और पुलिस प्रशासन के बताने के अनुसार चोरो को पकड़ भी लिया है। फिर भी चोरी का माल बरामद नहीं हुआ है।
आर डब्लू ए के उपाध्यक्ष् रवि राघव ने कहा है कि हमारी सोसाइटी में दहशत का माहौल है और निवासी डरे हुए हैं पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द चोरों से माल बरामद करें, जिससे पीड़ितों के साथ न्याय हो सके।
पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार को एक माह से बता रही हैं कि चोरों को पकड़ लिया गया है। लेकिन उसका पर्दाफाश नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस प्रशासन किसी के दबाव में काम कर रही है। और यदि चोरों को पकड़ लिया गया है तो लाखों का माल बरामद क्यों नहीं हो रहा है। इस बावत पुलिस प्रशासन भी कही न कही शक के घेरे में घूम रही है।

पीड़ित परिवार वाले तीन माह से पुलिस कमिश्नर, पुलिस उपायुक्त पुलिस थाना, चौकी के चक्कर काट रहे हैं लेकिन सुनवाई के नाम पर जस का तस है। इस मामले से सोसायटी के लोगों में खौफ पैदा हो गया है। और डर डर के लोग जीने को मजबूर हो गए हैं। सोसायटी वालों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द इस मामले को नहीं सुलझाया गया तो हम लोग कमिश्नर के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।

ज्ञापन देने वालों में गोरे लाल, संजय पांडे, विनय त्रिवेदी, हरि शंकर सिंह, श्री राम त्रिपाठी, मनोज झा आदि पॉकेटवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading
    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राहुल गांधी एवं अभिजीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान