खानपुर में स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन

 दिया जा रहा स्वर्णिम भारत की पुनर्स्थापना का दिव्य संदेश

खानपुर:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, समस्तीपुर के द्वारा स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, अंचलाधिकारी मनीष कुमार, समस्तीपुर से पधारी बीके सविता बहन, बीके ओमप्रकाश भाई ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके सविता बहन ने कहा कि स्वर्णिम भारत का सपना साकार करने के लिए स्वयं पारसनाथ निराकार परमपिता परमात्मा शिव इस धरा पर अवतरित होकर पारस के समान सत्य ज्ञानामृत का सभी मनुष्य आत्माओं को रसपान करा रहे हैं। इस दिव्य एवं श्रेष्ठ ज्ञान का स्पर्श आत्मा की त्रिशक्तियों मन, बुद्धि और संस्कार को होते ही उनकी विकृति मिटती जाती है। इससे हमारे विचार, वाणी, व्यवहार, स्मृति और संस्कार स्वर्णिम अर्थात् उत्कृष्ट बनते जाते हैं। यही परिवर्तन स्वर्णिम भारत की आधारशिला बनता है। स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन होता है।

बीके ओमप्रकाश भाई ने अपने संबोधन में कहा कि हर कोई अपना जीवन तनावमुक्त, व्यसनमुक्त, खुशनुमा एवं सफल बनाना चाहता है। इस आयोजन के द्वारा दिए जा रहे बेशकीमती ज्ञान-रत्नों में से आगंतुक जिज्ञासु यदि एक ज्ञान-रत्न को भी अपने जीवन का हिस्सा बना लें तो वे अपना ऐसा जीवन सहज ही बना सकते हैं। साथ ही औरों के लिए भी अपना जीवन प्रेरणास्रोत बना सकते हैं। ऐसे अनमोल परमात्म-ज्ञान को एक-एक खानपुर वासी तक पहुंचाने हेतु इस कार्यक्रम का वृहद् आयोजन किया गया है। पिछले तीन दिनों से प्रचार-वाहन द्वारा उद्घोषणा एवं आमंत्रण पत्र के द्वारा प्रखंड के गांव-गांव, घर-घर में लोगों को इस आयोजन की सूचना प्रदान की गई है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस आयोजन के लिए संस्थान की सराहना की और इसके द्वारा लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की शुभ आश व्यक्त की।

अंचलाधिकारी ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

सविता बहन ने उपस्थित आगंतुक अतिथियों को प्रदर्शनी पर समझाया एवं अंत में सभी को ईश्वरीय सौगात प्रदान की गई।

मुख्य रूप से उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार राय, अरुण कुमार सिंह, मंदिर सचिव तरूण कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष सीताराम महतो, पंचायत सेवक अशोक कुमार तिवारी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश शर्मा, अरविंद कुमार, दिनेश राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

यह आयोजन रविवार तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक प्रखंड के दुर्गा मंदिर परिसर में जारी रहेगा। शनिवार से अपराह्न 2:00 बजे से शुरू हो रहे सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर के लिए भी निःशुल्क नामांकन जारी है।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!