विवाह पंचमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गयी

दीपक कुमार तिवारी/मिश्री लाल मधुकर 

जनकपुरधाम(नेपाल)। विवाह पंचमी के अवसर पर 6दिसंबर को जानकी मंदिर से दो बजे विशाल शोभायात्रा यात्रा निकाली गयी। माता सीता (किशोरी)जी का डोला को गाजा बाजा के कड़ी सुरक्षा के बीच जानकी मंदिर से नगर परिक्रमा के लिए निकला। उसके पीछे सुसज्जित रथ पर जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव, उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव, मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार सिंह, संस्कृति तथा शिक्षा मंत्री रानी शर्मा, अन्य मंत्री , जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह सहित अन्य गणमान्य लोग साथ थे। दर्जनों गाड़ी बारहवीघा (रंगभूमि)के लिए प्रस्थान किए। डोला के पीछे गांव गांव से आयी सीताराम की झांकी भी थी। ढाई बजे राम मंदिर से भी राम मंदिर के महंत राम गिरी,गुठी जनकपुरधाम के प्रमुख ,राम युवा कमिटी के अध्यक्ष सरोज कुमार साह, महासचिव विजय कुमार साह सहित अन्य सदस्य सहित कई गाड़ियों के साथ बारहवीघा के लिए प्रस्थान किए। तीन बजे दोनो डोला बारहवीघा (रंगभूमि) मैदान में पहुंचे। जहां दोनो डोला का मिलन होकर स्वयंवर का रस्म पूरा किया गया। राम मंदिर के महंत राम गिरी तथा जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव ने समधि मिलन किए। दोनो ओर से हंसी मजाक तथा रंग अबीर को दौर चला।मिथिलानि महिलाओं ने मंगल गीत गायी।इस नजारा को बारहबीघा में उपस्थित हजारों लोग ने देखा। स्वयंवर के बाद दोनो डोला जानकी मंदिर के लिए प्रस्थान किया। रामानंद चौक ,पिड़ारी चौक,मिल्स एरिया,भानु चौक,शिव चौक,जनक चौक,सुनारपट्टी होते हुए शोभा यात्रा जानकी मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह जगह लोगों ने स्वागत किया। महिलाओं ने छत से पुष्प,अक्षत फेक कर डोला का स्वागत किया। शोभा यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वृष्टि की गयी।जय सियाराम घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी