तेजस्वी ने नीतीश की 250 करोड़ वाली यात्रा पर उठाए सवाल तो मंत्री श्रवण कुमार बोले- ‘आपमें साहस नहीं’

दीपक कुमार तिवारी

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की होने वाली संवाद यात्रा पर 250 करोड़ रुपये खर्च होने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए हैं। तेजस्वी यादव ने पूछा कि सरकार बताए कि यात्रा के दौरान इतनी मोटी रकम कहां खर्च होगी। इसके बाद बिहार सरकार के दो-दो मंत्रियों ने तेजस्वी यादव को जवाब दिया है।
नीतीश कैबिनेट के विरिष्ठ मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को सरकार से सवाल पूछने का साहस नहीं है। अगर सरकार से जवाब लेने का साहस है तो राज्य में महिलाओं के हुए सशक्तिकरण पर जवाब दें। त्रिस्तरीय पंचायत महिलाओं को 50% आरक्षण मिला उसपर जवाब दें। नगर निकायों में भी आरक्षण मिला। 1 से लेकर 8वीं तक टीचरों की भर्ती में 50% आरक्षण मिला। 35% आरक्षण अलग से सरकारी नौकरी में महिलाओं और लड़कियों को दिया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार में बिहार में 1063000 स्वंय सहायता समूह बनाए गए। एक करोड़ 21 लाख परिवारों तक नीतीश कुमार के दिशा निर्देशन में हम लोग पहुंचे हैं।
श्रवण कुमार ने आगे कहा कि 1 करोड़ 31 लाख परिवार किसी परिचय का मोहताज नहीं है। 2 जून की रोटी के लिए किसी के सामने हाथ नहीं पसार रहे हैं। जीविका की दीदियों को जिस तरह से हम लोगों ने आगे बढ़ाया है। जितने मेडिकल कॉलेज, हॉस्टल, हॉस्पिटल हैं सभी में जीविका की दीदी को हम रोजगार दे रहे हैं। तालाब की देख-रेख करने, आमदनी लिए हमने रोजगार के लिए खड़ा किया है। अनेक प्रकार के रोजगार से हमने लोगों को जोड़ा है।
राज्य सरकार के मंत्री ने आगे कहा कि जो काम बचा है, उसका फीडबैक लेना है, जानकारी लेनी है। नीतीश कुमार की सोच है कि महिलाओं को और शक्तिकरण कैसे बनाया जा सकता है। उनके परिवार को और कैसे मजबूती प्रदान की जा सकती है। बचे हुए लोगों को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
आधी आबादी को संबल देने के लिए मजबूती देने के लिए उनके लिए कोई योजना बनती है तो विपक्ष के नेताओं के पेट और सिर में दर्द होता है। सिर में दर्द हो, पेट में दर्द हो, पांव में दर्द हो, 2025 में उसका इलाज कर दिया जाएगा।
वहीं बिहार सरकार के एक और मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के सवाल पर कहा कि हम सरकार में चलते हैं तो हिसाब किताब के साथ चलते हैं। अगर कोई जरूरत का खर्च है नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा में जा रहे हैं तो तेजस्वी यादव को क्यों कष्ट हो रहा है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री होने के नाते विकास की कई योजनाएं चल रही हैं।
उस योजनाओं का फीडबैक लेने के लिए मुख्यमंत्री जी लगातार यात्रा कर रहे हैं। कहां खर्च हो रहा है, क्यों खर्च हो रहा है। तेजस्वी यादव का देखने का काम नहीं है। आज से तेजस्वी यादव की यात्रा शुरू होने पर मंत्री ने कहा। उप चुनाव में जनता ने तेजस्वी यादव को फीडबैक दे ही दिया है। सभी पार्टी अपनी अपनी यात्राएं करती हैं। वह भी अपना यात्रा कर रहे हैं वैसे जनता ने फीडबैक दे दिया है।

  • Related Posts

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए