हैफेड शुगर मिल के 17 वें पिराई सत्र की शुरुआत, 24.50 लाख क्विंटल पिराई का लक्ष्य

करनाल  (विसु)। हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मंगलवार को हैफेड शुगर मिल के 17वें पिराई सत्र की बटन दबाकर विधिवत रूप से शुरुआत की। हवन-यज्ञ के बाद मंत्री ने मशीन में पिराई के लिए गन्ना डाला। इस मौके पर असंध के विधायक योगेन्द्र राणा, प्रबन्ध निदेशक हैफेड पंचकूला मुकुल कुमार, महा प्रबंधक विजय सिंह, सी.जी.एम. हैफेड पंचकूला रजनीश शर्मा, जी.एम. हैफेड जोगेन्द्र सिंह व डीजीएम राकेश कुमार मौजूद रहे।
इस अवसर पर डॉ. अरविंद शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गन्ना किसानों को मिल में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और उनकी पेमेंट का समय पर भुगतान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षो में मिल ने राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी दक्षता और वित्तीय प्रबंधन में कई पुरस्कार प्राप्त करके क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इसके लिए उन्होंने किसानों व मिल प्रबंधन को बधाई दी और कहा कि मिल ज्यादा से ज्यादा उन्नति करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को देश में गन्ने का सर्वाधिक भाव दे रही है। आगामी गन्ना सीजन 2025-26 के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए मिल द्वारा गन्ना विकास योजना तैयार की गई है, जिसमें लगभग 5 करोड़ रुपये ब्याज मुक्त ऋण व लगभग 66 लाख रुपये अनुदान देने का प्रस्ताव रखा गया है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?