काँटों पर नित चलो

अगर चाहो तुम सूरज बनना,
बनकर के दीप जलो।
गर खिलना है फूलों-सा,
काँटों पर नित चलो॥

जीवन के इस सफ़र में,
न जाने कितने मोड़ मिलेंगे।
पग-पग मुश्किल रस्ता रोकेगी,
कष्टों के झकझोर मिलेंगे॥
यदि मंज़िल को है चूमना,
ना बाधा देख डरो।
गर खिलना है फूलों-सा,
काँटों पर नित चलो॥

फूलों का ‘सौरभ’ पाने हेतु,
काँटों को प्रथम चुनना होगा।
न जाने कितनी बार गिरोगे,
हर बार तुम्हें संभलना होगा॥
पड़े यदि सागर लांघना,
बन के पवन कुमार उड़ो।
गर खिलना है फूलों-सा,
काँटों पर नित चलो॥

बढ़ते कदमों को फांसने,
नियति अपना खेल रचेगी।
जीवन के इस महाभारत में,
बाधाएँ चक्रव्यूह रचेगी॥
होना चाहो अमर यदि तो
अभिमन्यु-सा वीर बनो।
गर खिलना है फूलों-सा,
काँटों पर नित चलो॥

मन-वचन-कर्म से तुमको,
ये युद्ध लडऩा होगा।
लहराते विजय पताका,
लक्ष्य की ओर बढऩा होगा॥
दुनिया जय-जय कार करेगी,
उन्नति के शिखर चढ़ो।
गर खिलना है फूलों-सा,
काँटों पर नित चलो॥

प्रियंका ‘सौरभ’
दीमक लगे गुलाब (काव्य संग्रह)

  • Related Posts

    जीते जी जिनको दिया, तानों का उपहार

    मरने पर तस्वीर को, चढ़ते फूल हजार।। बाप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!