शिक्षा विभाग ने जारी किया छुट्टी का कैलेंडर,अब साल में 72 दिन की लिव

 बिहार में शिक्षकों की बल्ले-बल्ले,  चुनाव को लेकर टीचर्स को लुभाने की कोशिश

 पटना। केके पाठक के एसीएस रहते छुट्टी के लिए तरसने वाले बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले हो गई है। शिक्षा विभाग ने एक साल के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। अब बिहार के शिक्षकों को एक साल के भीतर 72 दिनों की छुट्टी मिलेगी। तीज और जीवतिया से लेकर छठ तक में छुट्टियों की बरसात शिक्षा विभाग ने कर दी है।
दरअसल, बिहार में शिक्षकों की छुट्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। केके पाठक के सिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनने के बाद बिहार के शिक्षकों के बीच त्राहिमाम की स्थिति हो गई थी। केके पाठक के फैसलों के कारण सरकार को भी भारी फजीहत झेलना पड़ा था। बाद में नीतीश सरकार ने केके पाठक की जगह एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग का एसीएस बनाया। शिक्षा विभाग का एसीएस बनने के बाद से ही एस सिद्धार्थ लगातार केके पाठक के फैसले को पलटते जा रहे हैं।
एसीएस द्वारा शिक्षा और शिक्षकों के हित में लिए जा रहे फैसलों से बिहार के शिक्षकों ने राहत महसूस कर रहे हैं। पिछले दिनों दशहरा और छठ की छुट्टी को लेकर भी विवाद हुआ था। इसको लेकर खूब सियासत भी हुई थी। विपक्षी दल के नेता खुद को शिक्षकों का सबसे बड़ा हिमायती बता रहे थे। शिक्षक संघों द्वारा नाराजगी जताने के बाद खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद पहल की थी। मुख्यमंत्री की पहल पर शिक्षकों की मांग मानी गई और उनकी छुट्टी को बढ़ाया गया था।
अब जब बिहार विधानसभा का चुनाव सिर पर है तो राज्य की डबल इंजन सरकार किसी भी हाल में शिक्षकों को नाराज नहीं करना चाहती है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के करीब 6 लाख से अधिक शिक्षकों के सभी गिले सिकवे दूर कर देना चाहती है ताकि विधानसभा चुनाव में पार्टी और गठबंधन को इसका खामियाजा न उठाना पड़े। यही वजह है कि सरकार ने अगले एक साथ तक शिक्षकों के लिए छुट्टियों की बरसात कर दी है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?