शादी से पहले ट्रेन में दूल्हा-दुल्हन का टूटा दिल, हुआ ऐसा?

 पटना/सारण। शादी हर लड़की और लड़के के लिए एक सपने की तरह है। लेकिन इस सपने में जब किसी प्रकार की खलल पड़ जाये तो बहुत कष्ट होता है। ऐसा ही कुछ हुआ चपर की वर्णिका के साथ। दरअसल छपरा की रहने वाली वर्णिका की शादी 9 दिसंबर को होनी है और वह अपनी शादी के लिए ख़ुशी ख़ुशी ट्रेन से अपने घर जा रही थी। ट्रेन से इसलिए कि वह चेन्नई के एक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर कार्यरत है। ट्रेन में उसके साथ उसके मंगेतर आकाश भी थे।
वे चेन्नई से गंगा कावेरी से छपरा जा रहे थे लेकिन ट्रेन में उनके साथ एक खेला हो गया और उनका करीब पांच लाख का सामान चोरी हो गया। युवती ने बताया कि ट्रेन में कई तरह से पहले साजिश रची गई और अंत में उनके बैग से शादी के लिए ख़रीदे गए उनके और उनके मंगेतर के कपडे, जेवर और नकदी चोरी हो गई। चोरी के बाद उन्होंने रेलवे के पोर्टल पर शिकायत भी की लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला तो अंत में छपरा पहुंचने पर उन्होंने रेल थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
वर्णिका ने बताया कि वह अपने मंगेतर के साथ चेन्नई से छपरा गंगा कावेरी एक्सप्रेस से आ रहे थे। जब वे प्रयागराज और वाराणसी के बीच थे तो उनकी एसी 2 कोच में पहले तो सांप निकला और फिर अचानक से फायर अलार्म बजा और बोगी की सभी लाइट बंद हो गई। इस दौरान बोगी में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। दुबारा लाइट आने पर जब उन्होंने अपना सामान चेक किया तो उनके बैग से कपडे, जेवर और नकदी गायब मिले।
दोनों ने बताया कि उनके पास करीब पांच लाख रूपये का सामान था जो चोरों ने तरह तरह के कारनामे ट्रेन में कर उड़ा लिए। इसके बाद अब रेलवे की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगा है।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

     असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश 

    • By TN15
    • June 13, 2026
     असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश