कड़ाके की ठंड में सुनसान स्थल पर अनशन स्थल तय, भाकपा-माले ने जताई कड़ी आपत्ति

समस्तीपुर/पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में अनुकंपा पर नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की तैयारी कर रहे दर्जनों आश्रितों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आश्रितों द्वारा प्रशासनिक भवन के पास अनशन स्थल तय करने की मांग के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुनसान और जोखिम भरे इलाके में अनशन स्थल तय किया, जिससे आक्रोश बढ़ गया है।

भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने इसे “आश्रितों को तंग करने की साजिश” करार देते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, “इस ठंड में सुनसान और सड़क दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात स्थान पर अनशन स्थल तय करना अमानवीय है। विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्व में तय धरना स्थल को ही बहाल करे, अन्यथा बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।”

जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान शहीद हुए पीठासीन अधिकारी विनोद राय के पुत्र मिथिलेश कुमार की अनुकंपा नियुक्ति का मामला उठाते हुए बताया कि आवेदन की सभी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। यह परिवारों को आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रमाण है।

आश्रित परिवारों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने और उचित अनशन स्थल सुनिश्चित करने की मांग की है। भाकपा-माले ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी