नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली

 नालन्दा। बिहार में पैक्स चुनाव पांच चरणों में होना है। अभी पहले चरण का मतदान और मतगणना ही हुआ है और अपराधियों ने पैक्स चुनाव में होने वाली रंजिशों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया है। ऐसा ही मामला नालंदा से देखने को मिला जहां बुधवार की देर रात अपराधियों ने एक नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी। गोली लगने से नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष घायल हो गये जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल की पहचान बिहारशरीफ के नगमा पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष शिव चरण के रूप में की गई। वे मतगणना में जीत के बाद अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में उनके ऊपर अपराधियों ने हमला कर दिया और गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं वहीं पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है।
बताया जा रहा है कि बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव के मतगणना में शिवचरण की जीत हुई थी जिसके बाद वे रात के करीब दस बजे घर जा रहे थे तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। मामले में सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि एक नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को अपराधियों ने गोली मार दी है। पैक्स अध्यक्ष के चुनाव का मतगणना में जीत दर्ज करने के बाद वे घर जा रहे थे तभी उनके ऊपर हमला की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि हारे हुए प्रत्याशी से उनकी कहासुनी हुई थी। फ़िलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा