मुर्गा काटने वाले शख्स ने गर्लफ्रेंड को कई टुकड़ों में काटा, हत्या से पहले किया सेक्स

 दिल को दहला देने वाली घटना

 रांची/खूंटी(झारखंड)। लिव इन रिलेशनशिप में रहना एक लड़की को भारी पड़ गया। बॉयफ्रेंड ने पहले उसके साथ सेक्स किया फिर हत्या कर दी। धारदार हथियार से शरीर के 50 टुकड़े कर जंगल में फेंक दिया। जब इलाके के लोगों ने कुत्तों को डेड बॉडी का टूकड़ा खाते देखा तब इसकी सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका।
दिल को दहला देने वाली घटना झारखंड के खूंटी से सामने आई है। जहां बॉयफ्रेंड ने ही गर्लफ्रेंड की निर्मम हत्या कर दी। हत्या का कारण बॉयफ्रेंड के दूसरी लड़की से अफेयर बताया जा रहा है जिसका गर्लफ्रेंड विरोध कर रही थी। वो अक्सर कहती थी कि जब दूसरी लड़की के साथ रह रहे हो तो मुझे मेरे घर पर पहुंचा दो और मेरे पैसे भी लौटा दो।‎ इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा‎ हुआ और बात इतनी बढ़ गयी कि प्रेमी ने खौफनाक कदम उठा लिया। पहले तो दुपट्टे से गला घोंट कर मार दिया फिर उसकी लाश के करीब 50 टुकड़े करके जंगल में फेंक दिया।
घटना झारखंड के खूंटी की है जहां जरियागढ़ थाना क्षेत्र के भगवान पांज टोंगरी‎ में प्रेमी द्वारा प्रेमिका की निर्मम हत्या किये जाने का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने लड़की का सिर, बाल और दो हाथ बरामद किया है साथ ही आधार कार्ड और पासबुक भी मिला है जबकि बॉडी का अन्य पार्ट नहीं मिल पाया है। शव के अन्य टुकड़ों की खोजबीन में पुलिस जुटी है। वही आरोपी बॉयफ्रेंड को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नरेश भेंगरा से जब पुलिस ने पूछताछ की तब उसने अपना जुर्म स्वीकार किया कहा कि उसी ने अपनी प्रेमिका गांगी की हत्या की है। आरोपी नरेश भेंगरा बेंगलुरू में मुर्गा काटने का काम करता था। यही कारण है कि उसे प्रेमिका की लाश के कई टुकड़े करने में झिझक नहीं हुई।
मृतका की पहचान मालगो जतरा टोली निवासी 24 वर्षीया गांगी ‎‎कुमारी के रूप में हुई है जबकि प्रेमी की पहचान नरेश भेंगरा के तौर पर हुई है। जिस गांव में गांगी का घर है वही नरेश के नानी का घर है। वही गांगी और नरेश की मुलाकात हुई थी और वही से प्यार परवान चढ़ा था। दोनों डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे। जिसके बाद प्रेमिका गांगी काम करने लिए तमिलनाडु चली गई और नरेश भी बेंगलुरू में मुर्गा काटने का काम करने लगा। बेंगलुरू में नरेश दूसरी लड़की से प्यार कर बैठा वहां नई गर्लफ्रेंड के साथ वो रहने लगा। इसी दौरान नरेश बेटे का बाप बन गया। इसके बावजूद नरेश का पहली गर्लफ्रेंड गांगी के प्रति प्यार कम नहीं हुआ।
वह गांगी को लेकर हटिया रेलवे स्टेशन पहुंच गया और गांव में ले जाकर उसके साथ सेक्स किया। इसी दौरान दोनों के बीच दूसरी प्रेमिका को लेकर झगड़ा हुआ फिर नरेश ने दुपट्टे से गला घोंट कर मार डाला और शव के कई टुकड़े करके जंगल में फेंक दिया। जब कुत्ते लाश को खाने के लिए इकट्ठा हुए तब ग्रामीण देखकर हैरान हो गये और तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फेंके गये शव के टुकड़ों को बरामद किया वही मौके से हत्या में‎ प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी और हसुआ भी जब्त किया है।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    • By TN15
    • June 10, 2026
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

    • By TN15
    • June 10, 2026
    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम