चंपारण पैक्स चुनाव : शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ द्वितीय चरण का मतदान

राजन द्विवेदी

मोतिहारी । जिले में बुधवार को पैक्स चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान घोड़ासहन, चिरैया, ढाका, चकिया, मेहसी एवं पिपरकोठी प्रखंड में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया ।
इसके लिए घोड़ासहन में 45, चिरैया में 64, ढाका में 52, चकिया में 42, मेंहसी में 18 तथा पिपराकोठी में 25 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक निर्धारित था। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी । साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
जिला के वरीय पदाधिकारियों को प्रत्येक प्रखंड के लिए सुपर जोनल दंडाधिकारी नियुक्त किया गया था। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मतदान केंद्रों का भ्रमण कर आज के मतदान का जायजा लिया। आज के मतदान की मतगणना कल सुबह 8:00 बजे से संबंधित प्रखंड मुख्यालय में होगी।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश