इमरान हाशमी, बी प्राक ने एक वीडियो गाने के लिए मिलाया हाथ

मुंबई| इमरान हाशमी और बी प्राक एक साथ आने वाले म्यूजिक वीडियो के लिए हाथ मिलाया है। इस ट्रैक को म्यूजिक डायरेक्टर जानी और बी प्राक ने कंपोज किया है, दोनों ने इसके बोल भी लिखे हैं। इसका टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। गाने के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा, “करीब तीन साल पहले जब मैं अपनी कार में सफर कर रहा था, तब मैंने बी प्राक का गाना ‘मन भरया’ सुना था और मैं इससे पूरी तरह प्रभावित हुआ था। मुझे बस इस गाने से प्यार हो गया।”

अभिनेता ने कहा, “अब, जब मुझे डीआरजे रिकॉर्डस से कॉल आया और जब उन्होंने मुझे बी प्राक और जानी द्वारा निर्देशित इस गाने के बारे में बताया, तो मैंने गाना सुना और तुरंत ‘हां’ कह दिया।”

इमरान के साथ अपने पहले सहयोग के बारे में बताते हुए, बी प्राक ने कहा, “मैं हमेशा से इमरान के साथ एक गाना करना चाहता था, क्योंकि वह एक हिट मशीन और रोमांटिक संगीत के बादशाह हैं।”

वहीं, संगीतकार जानी ने कहा कि उन्होंने इमरान को ध्यान में रखते हुए गीत बनाया, “जब मैं गीत लिख रहा था, तो मैं बी प्राक के साथ इमरान के बारे में चर्चा कर रहा था और एक बार जब हम गीत की रचना कर चुके थे, तो हमें यकीन था कि इस गाने में इमरान शामिल होंगे।”

राज जायसवाल द्वारा अपने संगीत लेबल डीआरजे रिकॉर्डस के तहत निर्मित, संगीत वीडियो 2022 में जारी किया जाएगा।

Related Posts

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल
  • TN15TN15
  • July 28, 2026

सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर…

Continue reading
मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े
  • TN15TN15
  • July 11, 2026

मुंबई। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की मेयर रितु…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

  • By TN15
  • August 11, 2026
दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

  • By TN15
  • August 11, 2026
Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

  • By TN15
  • August 11, 2026
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

  • By TN15
  • August 10, 2026
‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

  • By TN15
  • August 10, 2026
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

  • By TN15
  • August 10, 2026
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…