शहरी जनजीवन और आगंतुकों को जाम से निजात दिलाना बहुत जरूरी : गरिमा

नगर में आवागमन के लिए महत्वपूर्ण सर्किट हाउस चौराहा के चौड़ीकरण- सौंदर्यीकरण का महापौर ने किया निरीक्षण।

कार्य में रचनात्मक सहयोग के लिए एमजेके कॉलेज प्रशासन का नगर निगम की ओर से जताया आभार।

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। नगर के सर्किट हाउस चौराहा चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अवलोकन और निरीक्षण किया। इसके बाद महापौर ने कहा कि अब सर्किट हाउस चौराहा से होकर आवागमन बहुत सुविधाजनक और आसान हो गया है। इस कार्य को पूरा करने में श्रीमती सिकारिया ने महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डॉ) रवींद्र कुमार चौधरी और महाविद्यालय परिवार का भी चौड़ीकरण कार्य में रचनात्मक भागीदारी और सहयोग के लिए आभार जताया। महापौर ने कहा कि अरेराज होकर पटना के अतिरिक्त सिवान और गोपालगंज से आने का यह अब महत्वपूर्ण रूट बन गया है। नौतन से भी जिला मुख्यालय और मेडिकल कॉलेज आने का यह मुख्य मार्ग है।पहले इस चौराहे हमेशा जाम जैसी स्थिति रहती थी। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि शहरी जन जीवन को जाम से निजात दिलाने के लिए सेंट जेवियर्स चौक की तरह इसका भी चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए एमजेके कॉलेज की बाउंड्री को पीछे किया गया है, अब सर्किट हाउस चौक की चौड़ाई लगभग दोगुनी हो गई है।जिससे जाम की समस्या पर काबू पाया जाएगा। उसकी ढलाई कार्य का निरीक्षण के बाद महापौर ने कहा गया कि मैं नगर निगम क्षेत्र के जनजीवन और आगंतुकों को जाम की समस्या से निजात दिलाना बहुत जरूरी है। मैं इस समस्या से शहरी क्षेत्र को मुक्ति दिलाने के लिए मैं लगातार प्रयासरत हूं।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश