पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सांसदों से नाश्ते पर करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई सांसदों से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी शुक्रवार को सुबह नाश्ते के दौरान उत्तर प्रदेश के लगभग 40 सांसदों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। आपको बता दें कि संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री आमतौर पर अलग-अलग समूह में भाजपा सांसदों से मुलाकात करते रहते हैं। मुलाकातों की इन्ही कड़ी के तहत प्रधानमंत्री ने बुधवार को दक्षिण भारत से आने वाले भाजपा सांसदों के साथ मुलाकात की थी। गुरुवार को उन्होने मध्य प्रदेश के भाजपा सांसदों के साथ मुलाकात की और शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई सांसदों से मुलाकात करने वाले हैं।

वैसे तो सांसदों के साथ नाश्ते पर प्रधानमंत्री मोदी की यह औपचारिक मुलाकात है, लेकिन उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरूआत में होने जा रहे विधान सभा चुनाव के मद्देनजर इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि नाश्ते पर प्रदेश के सांसदों के साथ मुलाकात के दौरान पीएम मोदी प्रदेश के राजनीतिक माहौल को लेकर सांसदों का फीडबैक ले सकते हैं और साथ ही चुनावी तैयारियों और मुद्दो को लेकर अहम टिप्स भी दे सकते हैं।

शुक्रवार को होने वाली इस मुलाकात के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के अलावा अन्य कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रह सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को दक्षिण भारत के सांसदों और गुरुवार को मध्य प्रदेश के सांसदों के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने उनके राज्यों से जुड़े मुद्दों पर बात करने के साथ ही उन्हे राजनीति से अलग हटकर सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने का गुरुमंत्र दिया था। प्रधानमंत्री ने इन सांसदों को सांसद खेल स्पर्धा, सांसद तंदुरुस्त बाल स्पर्धा, और सूर्य नमस्कार स्पर्धा का आयोजन करने के साथ ही संसदीय कार्यवाही में भी सक्रियता से शामिल होने को कहा था। उन्होने सांसदों को वीआईपी सुविधा लेने से बचने और सामाजिक कार्यों के जरिए समाज पर प्रभाव डालने की नसीहत भी दी।

Related Posts

सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

बुलंदशहर/लखनऊ। बुलंदशहर के पत्रकार और समाजसेवी प्रवेन्द्र लोधी…

Continue reading
अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’