भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर रचा इतिहास, चीन को 1-0 से हराया

दीपक कुमार तिवारी

राजगीर। भारत ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में चीन को हराकर खिताब जीता है. ये एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में तीसरा मौका है जब भारतीय टीम ने यह खिताब जीता है. मैच का एकमात्र गोल भारत की ओर से आया जब दीपिका ने 31वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया. बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फाइनल मुकाबले को देखने उमड़ी भीड़ ने भी खिलाड़ियों में जमकर उत्साह भरा.
भारत और चीन के बीच खेले गए फाइनल मैच में पहले 2 क्वार्टर गोलरहित रहे, यानी हाफ-टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं दाग पाई थी. मगर तीसरा क्वार्टर शुरू होने के बाद पहले ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे दीपिका ने गोल में तब्दील किया. सलीमा टेटे को इस टूर्नामेंट से पहले ही भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था और अपने पहले ही प्रोजेक्ट में उन्होंने टीम इंडिया को चैंपियन बनाकर ऐतिहासिक कारनामा किया है. चीन ने आखिरी मिनट तक गोल करने के अथक प्रयास किए. यहां तक कि उसने आखिरी मिनट में गोलकीपर को फील्ड पर 11वें खिलाड़ी से सब्स्टिट्यूट कर दिया था. इसके बावजूद चीनी टीम गोल नहीं दाग सकी.
बता दें भारत इससे पहले दो बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुका है. 2016 में टीम इंडिया ने चीन को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया था. वहीं 2023 में भारतीय टीम ने खिताबी भिड़ंत में जापान को 4-0 से रौंदकर ट्रॉफी जीती थी. पिछले पांच टूर्नामेंट में भारत यह खिताब तीसरी बार जीता है, दूसरी ओर चीन इतिहास में तीसरी बार फाइनल में पहुंचा था, लेकिन इस बार भी उसे निराशा हाथ लगी है. भारत की यह जीत इसलिए भी यादगार है क्योंकि टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे खिताब जीता है.

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश