पटना में महिला प्रोफेसर को साइबर ठगों ने पुलिस वर्दी में किया डिजिटल अरेस्ट

 पटना। पुलिस के लाख कोशिशों के बाद भी साइबर फ्रॉड धोखाधड़ी कर लोगों को ठगने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामल पटना के एक सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से जुड़ा है। महिला प्रोफेसर को साइबर ठगों में 2 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। सीबीआई जांच एजेंसी का अधिकारी बता धमकाया फिर 3.07 करोड़ रुपए ठग लिए।
पीड़ित महिला पटना विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्ति प्रोफेसर हैं। बताया जा रहा है सेवानिवृत्ति के बाद से ही पटना में वे अकेली रहती हैं बच्चे नौकरी पेशा हैं इस वजह से वे लोग दिल्ली में रहते हैं ।
आज से 2 दिन पहले महिला प्रोफेसर के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। जैसे ही इन्होंने कॉल रिसीव किया तो उधर से एक व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए इनसे कहा कि आप पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस हुआ है आप लाइन पर बने रहें। कुछ ही देर बाद पुलिस की वर्दी पहने हुए एक व्यक्ति ने वीडियो कॉल किया और देखते ही देखते इन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया।
वर्दी पहने हुए व्यक्ति ने वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट करने के बाद मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तारी का भय दिखाया। ठगों ने जांच के नाम पर इनके एकाउंट्स की जानकारी की और ऑनलाइन उनसे तीन करोड़ रुपए मंगवा लिए।इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया की पटना साइबर थाने में ठगी का यह अब तक का सबसे बड़ा मामला है। इससे पहले 2.84 करोड़ की ठगी का केस दर्ज हो चुका है।

  • Related Posts

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम का…

    Continue reading
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द