एसपी ने छापेमारी कर दारोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार

 गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई,  पुलिसवालों में हड़कंप

 हाजीपुर। जिले के पुलिस कप्तान हरकिशोर राय शराब छिपाने के मामले में आईटीएफ प्रभारी होमगार्ड के जवान चालक समेत 7 कर्मियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि छापेमारी में बरामद शराब की कुछ बोतलें वह अपने इस्तेमाल के लिए या बेचने के लिए रख लेते हैं। जब एसपी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी जांच कराई, जिसमें इसे सही पाया गया। वैशाली एसपी हरकिशोर राय खुद इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे।
यह जानकारी एसपी हर किशोर राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि महुआ थाना अंतर्गत एएलटीएफ टीम 3 के द्वारा विभिन्न छापेमारी में बरामद शराब से कुछ शराब यह लोग अपने पास चोरी से रख लेते हैं। यह लोग स्वयं पीने के लिए रखते हैं या बेच देते हैं।
महुआ एसडीपीओ और महुआ थाना के पुलिस के द्वारा छापेमारी के दौरान करीब 32 लीटर देसी और एक बोतल 500 मल विदेशी शराब बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने सात पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
जिन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें एसआई निसार अहमद, पीसी मुकेश कुमार, सिपाही प्रिया रानी, होमगार्ड के जवान रामप्रवेश सिंह, रत्नेश कुमार एवं चालक मंतोष कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। सभी से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
बिहार पुलिस ने शराब के धंधे पर नकेल कसने के लिए कई जिलों में एंटी लिकर टास्क फोर्स (ALTF) का गठन किया था। वैज्ञानिक पद्धति से सूचना एकत्र कर शराब माफयाओं और तस्करों को गिरफ्तार करना इनकी जिम्मेदारी है। लेकिन, वैशाली में एएलटीएफ की टीम पर शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने के आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?