रानीगंज में बाल दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने स्कूल में इनवर्टर और फूड पैकेट्स वितरित किए

रानीगंज – देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आज रानीगंज के पीएन मालिया रोड स्थित श्री दुर्गा विद्यालय में मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा द्वारा समाज सेवा का विशेष कार्य किया गया। मंच के सदस्यों ने विद्यालय को इनवर्टर प्रदान किया ताकि बिजली चले जाने पर बच्चों को होने वाली समस्याओं का समाधान हो सके। इसके साथ ही बच्चों के बीच फूड पैकेट्स का वितरण किया गया और उनके साथ कई मनोरंजक खेल भी खेले गए।
इस मौके पर मंच के अध्यक्ष प्रतीक मोर,सचिव अंशु काजोरिया,सलाहकार राजेश कुमार जिंदल और अन्य सदस्य जैसे विनीत खंडेलवाल, आयुष झुनझुनवाला, आदित्य मूंदड़ा, स्वीटी लोहिया, शिखा सराफ, प्रिया सतनालिका, स्वेता तोदी, यशिका शर्मा, पूजा गोयनका और दीपिका भुवलका उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह राठौड़ और अन्य शिक्षकों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि उन्होंने मंच के सदस्यों को बिजली कटौती के समय छात्रों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया था, जिस पर मंच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज विद्यालय में इनवर्टर उपलब्ध करवा दिया। इसके अलावा, बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को कुछ फूड पैकेट्स भी प्रदान किए गए और उनके साथ खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। राठौड़ ने मंच और इसकी महिला शाखा देवी शक्ति को इस सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मंच का यह कदम समाज की उन्नति के प्रति उनके योगदान को दर्शाता है।

मंच के अध्यक्ष प्रतीक मोर ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा हमेशा समाज को एक बेहतर स्थान बनाने के प्रयास में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि मंच हमेशा आवश्यकता के अनुसार मदद प्रदान करता है और आज का कार्यक्रम भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है।

  • Related Posts

    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    नई दिल्ली। दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया…

    Continue reading
    मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

    क्या भारत में नहीं सकती थी सेकेंड इंटरनेशनल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह