नगर निगम ने शहर में फोगिंग का कार्य किया शुरू, सभी वार्ड और मार्किट क्षेत्र किए जाएंगे कवर : डॉ. वैशाली शर्मा

फोगिंग के लिए बनाई 2 टीमें, एक टीम वार्ड तो दूसरी रहेगी एमरजेंसी ड्यूटी पर

करनाल (विसु) । नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के निर्देश पर निगम की सफाई शाखा ने एक प्लान के तहत शहर में फोगिंग करने का काम शुरू कर दिया है। प्लान के तहत पूरे नगर निगम क्षेत्र और इसके मार्किट एरिया को कवर किया जाएगा। इसके लिए 2 टीमें बनाई गई हैं। इनमें एक टीम वार्ड में जाकर अपना काम करेंगी, जबकि दूसरी डेंगू पॉजीटिव केस आने वाले क्षेत्र में एमरजेंसी ड्यूटी के लिए रहेगी।
उन्होंने बताया कि हर साल नगर निगम शहर के सभी वार्डों में फोगिंग करवाता है, ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। हालांकि फोगिंग का असर कुछ देर तक रहता है। लेकिन ऐसे एरिया जिनमें मच्छरों की अधिकता होती है, वहां फोगिंग का काम ज्यादा असरदार रहता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को वार्ड नम्बर 1 के गांव उचानी, बलड़ी, झंझाड़ी, कैलाश, मंगलपुर, बसंत विहार तथा रणधीन एन्कलेवइत्यादि क्षेत्रों में फोगिंग करवाई गई है, जबकि मंगलवार को वार्ड 2 में करवाई जाएगी।
यह है प्लान- उन्होंने बताया कि फोगिंग करने वाली एक वार्ड को एक दिन में पूरा करेगी। जिन एरिया में फोगिंग को लेकर कोई शिकायत या अनुरोध आएगा या डेंगू और चिकनगुनिया के केस पाए जाएंगे, वहां दूसरी टीम को आपातकालीन कार्य के लिए लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैसे तो निगम की मशीने शहर के सभी मुख्यत: एरिया को फोगिंग से कवर करेंगी, फिर भी नागरिकों की नजर में कोई एरिया रह जाता है, उसके लिए टोल फ्री नम्बर 18001802700 पर सूचना दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि आबादी और कॉमर्शियल, दोनो क्षेत्रों में करवाई जाएंगी। फोगिंग का यह प्लान सोमवार से शुरू होकर आगामी 3 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें रविवार को छोडक़र अन्य सभी दिवसों में एक-एक कर सभी वार्डों में फोगिंग करवाई जाएगी।
नागरिकों से अपील- निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील करते कहा है कि सबसे जरूरी अपने घरों व आस-पास पानी को इकठ्ठा न होने दें और साफ-सफाई भी बनाकर रखें। ऐसी जगहें जहां पानी भरा हो, वहां काला तेल डाल दें, जो पानी की ऊपरी सतह पर रहेगा। इस तरह मच्छर पानी पर न तो बैठ पाएंगे और न ही अण्डे देंगे। जिस एरिया में मच्छर ज्यादा हों, वहां के लोगों को मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि करनाल जिला वैसे तो पिछले कुछ वर्षों से मलेरिया मुक्त हो चुका है, फिर भी लोगों को मच्छरों से बचाव रखना चाहिए। डेंगू व चिकनगुनिया जैसे बुखार की चपेट में आते ही तुरंत उसका ईलाज करवाना चाहिए। बूखार होने की सूरत में देसी झाड-फूंक और नीम-हकीमों से दवाईयां नहीं लेनी चाहिए, इससे बीमार व्यक्ति को हानि हो सकती है।

  • Related Posts

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले…

    Continue reading
    सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सिंगरौली । चक्रवात के कारण सिंगरौली जिले में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…