सोशल मीडिया पर फोटो वायरल के बाद युवक की हत्या

 ‘लाइक’ बना ‘मौत’ का बटन,  सीतामढ़ी में खौफ का मंजर

 सीतामढ़ी। सोशल मीडिया पर एक लड़की का फोटो वायरल करना काफी महंगा पड़ा है। लड़की वालों ने आरोपी युवक को इस गलती की सजा मौत दी है। घटना के बाद लड़की के परिजन भूमिगत हो गए है। यह घटना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह घटना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही यह घटना उन्होंने लोगों के लिए एक सबक है, जो गलत सोच रखते है।
बाजपट्टी थाना क्षेत्र संडवाड़ा गांव में एक युवक ने उस युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है, जिसने उसकी बहन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। मृतक की पहचान उमेश मंडल के 18 वर्षीय पुत्र अमरदीप कुमार के रूप में की गई है। घटना को लेकर मृतक की माता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें गांव के तीन लोगों को नामजद किया गया है। बताया गया है कि अमरदीप रात्रि में अमरदीप की लड़की के भाई से आमना-सामना हो गया। फोटो वायरल करने को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान अमरदीप पर चाकू से प्रहार कर दिया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
अमरदीप की मां ने बताया कि मृतक दिल्ली में अपने पिता के साथ होटल चलाता था। तीन नवंबर को छठ के लिए घर पर आया था। उसके पिता अभी दिल्ली में ही है, जो हत्या की खबर सुनकर आ रहे हैं। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। इधर, घटना के बाद लड़की के परिजन अपना घर बंद कर फरार हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुपरी के एसडीपीओ अतनु दत्ता ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है। दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए