नोएडा पुलिस ने चिन्हित माफिया को किया गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना इकोटेक प्रथम पुलिस, थाना दनकौर पुलिस व स्वाट टीम गौतमबुद्धनगर द्वारा शासन द्वारा चिन्हित माफिया को गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से निशादेही से अवैध हथियार, 1 फर्जी आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त कार बरामद किए गए है।

बता दे कि गुरुवार को थाना इकोटेक प्रथम पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि शासन द्वारा चिन्हित माफिया मनोज उर्फ आसे पुत्र जयपाल निवासी ग्राम इमलियाका, थाना ईकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर जो ग्राम इमलियाका की तरफ आ रहा है और किसी बडी घटना को अन्जाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान अभियुक्त पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुये अपनी कार से मौके से फरार हो गया था जिसकी तलाश हेतु कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

थाना इकोटेक प्रथम पुलिस, थाना दनकौर पुलिस व स्वाट टीम गौतमबुद्धनगर द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से संयुक्त प्रयास करते हुए अभियुक्त मनोज उर्फ आसे को उसके चाचा के मकान से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 फर्जी आधार कार्ड व निशादेही से एक अवैध पिस्टल मय 08 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार ब्रेजा बरामद की गई है।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!