दो पहिया वाहन चोरों का गिरोह गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। पुलिस ने बुधवार को एक गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है यह गिरोह दो पहिया वाहनों की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देता था और यह बीते दो से तीन महीनों में इस गिरोह द्वारा कई घटनाओं के अंजाम दिया गया था। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों को पकड़ा है। जिसमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने चोरी की 9 बाइकें भी बरामद की हैं। नोएडा सेक्टर-113 पुलिस द्वारा नोएडा और एनसीआर क्षेत्र से मोटर साइकिल या दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गिरोह में शामिल एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अभियुक्तों की पहचान अनुज और सचिन के तौर पर हुई है।

येअनुज कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी अमित भाटी का किराए का मकान ग्राम सलारपुर थाना सेक्टर-39 नोएडा मूल पता ग्राम नंगला बक्श थाना सोरिख जिला कन्नौज का रहने वाला है। सचिन सोनी पुत्र संतोष कुमार निवासी गोयल कालोनी रामलीला मैदान भंगेल थाना फेस-2 का रहने वाला है। अनुज की उम्र 19 साल और सचिन की उम्र करीब 22 साल है। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दोनों के सेक्टर-112 के पास एफएनजी मोड़ पर से गिरफ्तार किया गया है।

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की 9 मोटर साइकिल और स्कूटी बरामद की गई हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल एक मोटर साइकिल भी मिली है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि ये लोग नोएडा और एनसीआर क्षेत्र से दो पहिया वाहनों मोटर साइकिल या स्कूटी आदि को चोरी करते है। फिर कुछ दिन तक चुराए गये वाहनों को कहीं पर छुपा कर रख देते है तथा मौका पाकर चोरी किये गये दो पहिया वाहनों को कम दामों में किसी भी राह चलते व्यक्तियों को बेच देते है।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!