भारत के लिए फायदेमंद साबित होंगे डोनाल्ड ट्रंप!

चरण सिंह
डोनाल्ड ट्रंप ने जिस तरह से राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद शांति की बात कही, जिस अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप महात्मा बुद्ध के संदेश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। वैसे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर देश में युद्ध नहीं बुद्ध की बात करते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप भारत के लिए फायदेमंद साबित होंगे। डोनाल्ड ट्रंप भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए दिखाई देंगे। आर्थिक नीति के साथ ही पड़ोसी देशों से संबंध के मामले में भी डोनाल्ड ट्रंप भारत का साथ देते हुए दिखाई देंगे। वैसे भी पिछले कार्यकाल में डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को होने वाली अमेरिकी फंडिंग रोक दी थी।
देखने की बात यह है कि हाउडी मोदी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा लगवा दिया था। उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर गुजरात में ट्रंप को बुलवाकर उनका भव्य स्वागत किया था। जिस तरह से डोनाल्ड ट्रंप चुनाव बीच में बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हुए अत्याचार का मुद्दा उठाया उससे भारतीय मूल का वोट उन्हें मिले। डोनाल्ड ट्रंप को उनके ऊपर हमले को लेकर भी लोगों की सहानुभूति मिली। कमला हैरिस जिस तरह से चुनावी मैदान में थी, जिस तरह से डोनाल्ड ट्रंप पूरे चुनाव में छाये रहे उसको देखकर भी कहा जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस से यह चुनाव जीत लिया। देखने की बात यह है कि चुनावी सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप को पीछे और कमला हैरिस को आगे दिखाया जा रहा था।
यह अपने आप में दिलचस्प है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ तालमेल बैठाकर लद्दाख सीमा पर २०२० जैसी स्थिति बनवाई। ऐसे ही मोदी का प्रयास होगा कि अमेरिका को साथ लेकर इजरायल-ईरान, रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाया जाए। देश में शांति का संदेश दिया जाए। भारत हथियारों की होड़ को न रोकने बल्कि हथियारों को नष्ट करने का भी पक्षधर है। दरअसल समाजवाद का प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया हथियारों की होड़ के विरोधी थे उनका मानना था कि यदि इस समय हथियारों की होड़ पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में दुनिया में अराजकता फैल सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोहिया का रास्ता अपनाते हुए दुनिया को शांति के रास्ते पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि उनके इस प्रयास में व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप का साथ मिल गया तो निश्चित रूप से वह एक इतिहास लिखने में सफल साबित होंगे। डोनाल्ड ट्रंप और मोदी का प्रयास हुआ तो इजराइल और फिलिस्तीन के साथ ही ईरान का मुद्दा भी सुलझ सकता है।

  • Related Posts

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    हर रोज खबरें मिल रही है कि ‌…

    Continue reading
    डॉ. अम्बेडकर द्वारा मनुस्मृति की आलोचना और नीत्शे की उसकी व्याख्या
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    एस आर दारापुरी  मनुस्मृति, जिसे “मनु के धर्मशास्त्र”…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा