भागलपुर और नालंदा में छठ घाट की सफाई के दौरान डूबने से 5 की मौत

 परिजनों में मचा कोहराम

पटना/भागलपुर/नालन्दा। लोकआस्था के महापर्व छठ की मंगलवार को शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान भागलपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां छठ घाट की सफाई के दौरान तीन लोगों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, यह घटना बड़ी मोहनपुर दियारा क्षेत्र की है जहां एक ही परिवार के चार बच्चे गंगा तट पर छठ की सफाई और स्नान करने गए थे। इसी क्रम में एक बच्चा नदी की तेज धारा में डूबने लगा। इसी क्रम में अन्य तीन बच्चे उसे बचाने के लिए पानी के तेज बहाव में पहुंच गए।
इस घटना में एक बच्चे को तो किसी तरह बचा लिया गया लेकिन तीन बच्चों की मौत हो गयी। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में मौसम कुमारी, जीतन कुमार और आशुतोष कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवों को गंगा से बरामद कर लिया है। कहलगांव के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे में कुल चार बच्चे डूबे थे। तीन को अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
बताया गया कि जीतन कुमार अपनी बुआ के घर छठ पर्व मनाने आया था और मंगलवार को अन्य बच्चों के साथ घाट पर सफाई करने के क्रम में यह हादसा हो गया। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, स्थानीय लोगों ने छठ घाट पर सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
उधर, नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी गांव में ग्रामीणों के साथ छठ घाट साफ कर रहे एक किशोर स्नान के दौरान तालाब में डूब गया। ग्रामीण बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हिलसा थाना क्षेत्र के इंदौत गांव निवासी राजेश कुमार का 12 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार है। वह अपनी नाली हाल में रहकर पढ़ाई करता था। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
हिलसा थाना क्षेत्र के पूना गांव में पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक स्व कृष्ण नयन प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार है। परिजनों ने बताया कि खेत देखने के लिए गए थे इसके बाद वापस घर नहीं लौटे काफी देर को जाने के बाद जब परिजन खोजबीन किया तो पोखर के समीप उनका गमछा रखा हुआ था। इसके बाद गोताखोर की मदद से शव को पोखर से बाहर निकाला गया। हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर कर परिजनों को सौंप दी गई है।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया