बांका में ट्रेन के आगे 5 साल के बेटे को लेकर कूदी मां, दोनों की मौत

 बांका। बिहार के बांका में एक महिला अपने पांच साल के बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई. सोमवार (04 नवंबर) को हुई इस घटना में दोनों की मौत हो गई. मंगलवार (05 नवंबर) की सुबह दोनों का शव बरामद किया गया. घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के पपरेवा कला जंगल के तेलिया बांध के समीप की है. मृतक महिला और बच्चे की पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र के उदयपुरा ग्राम निवासी राजेश यादव की पत्नी सुनीता देवी एवं पांच वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है.
घटना के संबंध में महिला के पति राजेश यादव ने बताया है कि सोमवार को घर में उसकी मां और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी. इसके बाद वे और उसकी मां खेत पर चले गए थे. इसी बीच उसकी पत्नी बेटे को साथ लेकर घर से निकल गई थी. बहियार से घर आने के बाद जब दोनों को घर पर नहीं पाया तो आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन दोनों का कहीं कुछ पता नहीं चला. मंगलवार की सुबह जब कुछ ग्रामीणों ने दोनों के शव को रेलवे ट्रैक पर देखा तो शोर मचाया. इसके बाद उन लोगों को इस घटना की जानकारी हुई.
उधर घटना की सूचना के बाद देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर कटोरिया थाने की पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेजा. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति राजेश यादव की दूसरी पत्नी थी. वहीं राजेश यादव की पहली पत्नी से एक बेटा (22 वर्ष) और एक बेटी (14 वर्ष) है. राजेश यादव की पहली पत्नी का निधन हो गया तो कटोरिया थाना क्षेत्र के सलैया गांव की सुनीता से फिर दूसरी शादी की थी.
इस घटना की पुष्टि बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने की है. कहा है कि घरेलू विवाद में ही महिला ने अपने पुत्र के साथ आत्महत्या की है. घटना की सूचना के बाद कटोरिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है.
वहीं कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मंगलवार की सुबह 7:30 बजे मिली. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने आवेदन देने की बात कही है.

  • Related Posts

    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    • By TN15
    • August 1, 2026
    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    • By TN15
    • August 1, 2026
    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    • By TN15
    • August 1, 2026
    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन

    • By TN15
    • August 1, 2026
    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन

    Justice Ujjal Bhuyan: ‘नियुक्ति में वजह न बताने से आते हैं अयोग्य जज’, जस्टिस भुइयां ने कॉलेजियम पर कह दी बहुत बड़ी बात

    • By TN15
    • August 1, 2026
    Justice Ujjal Bhuyan: ‘नियुक्ति में वजह न बताने से आते हैं अयोग्य जज’, जस्टिस भुइयां ने कॉलेजियम पर कह दी बहुत बड़ी बात

    दिल्ली: ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन

    • By TN15
    • August 1, 2026
    दिल्ली: ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन